34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

गाइड के कैडेट राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए रवाना ,हरिशंकर (डी.ओ.सी.)

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद राज्य सचिव बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड बुद्ध मार्ग पटना के निर्देशानुसार आयोजित दिनांक 14 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025 तक आयोजित राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद के निर्देश पर जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने संबंधित विद्यालयों के तृतीय सोपान उत्तीर्ण स्काउट- गाइड सतीश कुमार, रविरंजन कुमार, कृष केसरी, विवेक कुमार, अंकित कुमार, शिवम कुमार, निभा कुमारी, राखी कुमारी, मुन्नी कुमारी, रवीना कुमारी, शिखा कुमारी, नेहा कुमारी, रिया कुमारी, नंदनी कुमारी, सुषमा कुमारी, सोनी कुमारी और खुशी कुमारी को राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय मांदिल के शिक्षक रवीश कुमार के नेतृत्व में राज्य मुख्यालय पटना गया है, जहां प्रवेश से लेकर राज्य पुरस्कार तक विषय का जांच परीक्षण होगा, जिसमें उत्तीर्णता प्राप्त करने वाले स्काउट और गाइड को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं मौके पर मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मृत्युंजय कुमार उर्फ भोला शर्मा ने टीम को हरी झंडी दिखाकर विदा करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड से प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए छात्र- छात्राएं देश सेवा के प्रति समर्पण की भावना रखते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्ण करते हैं, इन्हें नैतिक रूप से आर्थिक सहयोग करने की जरूरत है ताकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर देश के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार हो। इस अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय देवधरा के प्रधानाध्यापक ने प्रतीक चिन्ह एवं स्कार्फ पहनाकर श्री शर्मा जी को सम्मानित किए।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें