26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

गौशाला मेला बंदोबस्ती पारदर्शिता हुआ , डाo विद्यानंद दास

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया गोशाला मेला 2023 का डाक पारदर्षिता से हुआ है इसमें कोई धांधली नहीं हुई है, कुछ लोगों ने चंद्र कांत इंटर प्राइजेज के पक्ष में कहा कि इसने पिछले साल सबसे अधिक कीमत मे डाक द्वारा गोशाला मेला बंदोबस्ती लिया था l चंद्र कांत इंटर प्राइजेज डाक लेने के बाद प्रबंधन को ब्लेक मेल करता है l
यह आरोप आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसान नेता श्री धीरेंद्र सिंह टुडू, जदयू नेता श्री विद्या नंद दास, बिहार किसान मंच के प्रदेश महा सचिव श्री अशोक कुमार यादव ने सयुक्त रूप से से लगाया l
किसान नेता श्री टुडू ने कहा कि चंद्र कांत इंटर प्राइजेज ने वर्ष, 2021 मे कटिहार मे भी दुर्गा पूजा मेला का डाक जहाँ राशि नहीं जमा करने पर डिफॉल्टर साबित हुआ है अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार के ग्यापंक 844 दिनांक 3/11/2021 के द्वारा ब्लैक लिस्ट करने समुचित राशि जमा करने का आदेश दिया था l
किसान नेता श्री टुडू ने अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया के निर्णय को सही दर्शाते हुए कहा कि, वर्ष 2022 मे चंद्र कांत इंटर प्राइजेज द्वारा गोशाला मेला का डाक 43 लाख मे लिया पुनः गोशाला प्रबंध कमिटी को दिग्भ्रमित करते हुए 34 लाख देने की बात करने लगा जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया के पत्रांक 1504 दिनांक 8 /11/2022 के द्वारा शेष राशि 9 लाख को माफ नहीं किया जबकि इसके पूर्व चंद कांत इंटर प्राइजेज नालंदा द्वारा 7 नवम्बर 2022 को जिला अधिकारी खगड़िया को 43 लाख को खटाते हुए 34 लाख राशि जमा करने शेष राशि माफ करने का निवेदन प्रार्थना पत्र समर्पित किया
किसान नेता श्री टुडू ने कहा कि, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया का विरोध वही लोग कर रहे हैं जो वर्षो से संशकृत महा विद्यालय का जमीन जोत रहे थे और कम रेंट दे रहे इन लोगो ने कॉलेज के जमीन बंदोबस्ती को गलत बता रहे थे और जिला अधिकारी खगड़िया को रद्द करने की मांग की थी जो जांचों उपरांत सही पाया गया है l

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें