जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद बिहार प्रदेश जनता दल (यू०) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जदयू महिला प्रकोष्ठ ने जहानाबाद में लगातार दूसरी दिन *नारी शक्ति रथ के माध्यम से घोषी विधानसभा के मोदनगंज एवं घोषी में महिला जनसंपर्क अभियान चलाकर महिला संवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष प्रमिला कुशवाहा एवं संचानल रिंकी मालाकार ने किया। नारी शक्ति रथ की टीम लीडर पूर्व अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में महिला के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक विकास के लिए कई योजनाओं को चलाने का काम किया। मुख्यमंत्री जी ने नौकरी में आरक्षण देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम किया है। वहीं जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले का बिहार और 2005 के बाद का बिहार विकसित बिहार है।मुख्यमंत्री ने बिहार की गद्दी संभालते ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण देकर महिलाओं, महादलितों,अतिपिछड़ों को समाज मे एक अलग पहचान दिलाने का काम किया है।वहीं नौकरी में 35% आरक्षण देकर, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का काम किया है। वही हरेक पंचायत में हाई स्कूल एवं +2 विद्यालय खोलकर बच्चीयों को शिक्षित करने का काम किया है,जिला में जीएनएम कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईंटीआई कॉलेज खोलने का काम किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी हिमांशु ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बच्चीयों को आत्मरक्षा हेतु सभी विद्यालयों में लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना के तहत कराटे का विशेष ट्रेनिंग दे रहे हैं।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह,रुचि अरोड़ा, ममता शर्मा, पूजा एन शर्मा, प्रियका कुमार,खुशबू रानी,सुनीता शर्मा, सरोज चंद्रवंशी, राजू पटेल,अजित शर्मा,विनय विद्यार्थी, सुनील पाण्डे, मनोज पटेल, ने संबोधित किया।
जदयू के नारी शक्ति रथ ने घोषी विधानसभा में किया महिला जनसंपर्क
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


