38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

जिला कृषि विभाग किसानो को अनुदान देने मे फिसड्डी साबित हो रहा है

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी
जिला कृषि विभाग किसानो को अनुदान देने मे फिसड्डी साबित हो रहा है। यह बात बड़ी संख्या में उपस्थित जिला किसान सम्मेलन सह किसान सम्मान समारोह में बिहार किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह टुडू बोल रहे थे, श्री टुडू ने यह भी कहा कि, खगड़िया जिला इस वर्ष चारो तरफ से बाढ़ की विभीषिका को झेल रहा था जहाँ खरीफ की फसल 90 हजार हेक्टेयर मे डूब गया उसका न भौतिक सही से जांच हुआ न ही फसल क्षति मुआवजा किसानो को आज तक मिला।
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि डीजल अनुदान अभी तक किसानो के आवेदन का निष्पादन हुआ है।कृषि विभाग बथन शोभा बना हुआ है।
खगड़िया मे बढ़ते अपराध पर बोलते हुए किसान नेता श्री धीरेंद्र सिंह टुडू ने कहा कि, जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने मे खगड़िया एस पी श्री चंदन कुशवाहा निकम्मा साबित हो रहे हैं भूमि विवाद एवम अन्य विवादो के कारण इस माह नवम्बर में लगभग 10 से उपर हत्त्या हो चुका है।पुलिस का अपराधियों पर कही खौफ नहीं है लूट और हत्त्या से जिले के जनता का विश्वाश पुलिस से उठ गया है।
किसान नेता श्री टुडू ने यह भी कहा कि खेत का जताई हो या कटाई भूमि विवाद ज्यादा होता है पुलिस सजग नहीं रहने के कारण केश की संख्या ज्यादा कोर्ट और थाने में बढ़ रहा है।
किसान सम्मेलन में किसान नेता श्री टुडू ने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, भारत सरकार बिहार को कम डी ए पी दे रहा है जिससे रब्बी की खेती मे उर्वरक का घोर कमी हो गया है सत्ता रूढ़ के सांसद को चाहिए कि शीत कालीन चल रहे लोक सभा में इस मामले को गंभीरता से उठाये ताकि किसानो को उर्वरक मिल सके,
किसान सम्मान समारोह में सैकरो किसानो, मजदूरों को सम्मानित किया गया जो फसल को सीचते हुए अपने बच्चो को सींच कर डॉ, इंजीनियर, अधिकारी, एवम सरकारी सेवा भेजा है।
सम्मान समारोह का अध्यक्षता श्री सूर्य नारायण वर्मा ने की तथा संचालन श्री रवि चौराशिया ने किया।
किसान सम्मेलन को श्री सिकंदर शर्मा मुनि लाल सिंह, बीरेंद्र यादव अशोक यादव, उमेश शर्मा मुनि लाल यादव, अनिल कुमार यादव, पंकज चौधरी, ललित मिश्रा, शंभु डाकतर सहित कई किसानो ने संबोधित किया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें