कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में युवा राजद का बैठक आगामी 27 फरवरी 2024 को जे० एन० के० टी० स्टेडियम में पूर्व उपमुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम एवं 28 फरवरी को पटना के बापू सभागार में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष ,पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक की तैयारी को लेकर की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव ने किया एवं संचालन युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद सरकार से देशभर में जातीय जनगणना की माँग, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी व नई शिक्षा नीति के विरोध तथा तेजस्वी प्रसाद यादव के उपमुख्यमंत्री रहते उनके द्वारा 17 महिनों में किये गये कार्यों को आमजन तक ले जा रहे “ग्राम चौपाल’ कार्यक्रम की समीक्षा हेतु बापू सभागार पटना में युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष, नगर ,पंचायत अध्यक्ष के साथ 28 फरवरी 2024 को रहे बैठक एवं 27 फरवरी को पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के खगड़िया में जन विश्वास यात्रा कार्यक्रम को लेकर की गई है।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी प्रसाद यादव ने सतरह महीना में चार लाख से अधिक सरकारी नौकरी, पिछड़ा,अति पिछड़ा और एससी एसटी का आरक्षण बढ़ाकर पचहत्तर प्रतिशत आरक्षण सीमा बढ़ाया,चार लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों को लंबित माँग नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलवाया, स्वास्थ्य सेवा में अप्रत्याशित सुधार किया,स्वास्थ्य विभाग में एक लाख पैंतीस हजार से अधिक नये पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम चरण तक पहुँचाया, विकास मित्र,टोला सेवक,तालीमी मरकज का मानदेय बढ़ाया,आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया, ममता और आशा कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए प्रस्ताव रख पहल किया,बिहार के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना लाकर खिलाड़ियों को नौकरी दिया,विकास और निवेश के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लाये ,बिहार में प्रथम बार टुरिज्म पॉलिसी, स्पोर्ट पॉलिसी, आई टी पॉलिसी लाये,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव रखे, शहरों में वाटर ड्रेनेज व्यवस्था शुरू करवाये,सड़कों, पुलों बाईपास एवं ग्रामीण सड़कों का निर्माण शुरू करवाये ,बिहार के विकास के लिए बहुत सारे कार्य शुरू करवाया। तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा किये गये इन कार्यों से बिहार की जनता ने निर्णय ले लिया है कि तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सहनी,प्रदेश सचिव निवास रजक जिला उपाध्यक्ष रियाज अली,अजमत अली,संजय राम,सहजाद आलम,महासचिव राणा यादव,जीवनलाल चौरसिया, शोशल मीडिया प्रभारी विक्की आर्या, कोषाध्यक्ष सुमित कुमार,जिला सचिव अजीत तिवारी, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष अमन राज,अलौली प्रखंड अध्यक्ष शिवाजी दास, मानसी नगर अध्यक्ष रवीश कुमार,कृष्णानंद साह, शशि पासवान, अनिल यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर यादव ,नरेश यादव आदि मौजूद थे।
जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में युवा राजद का बैठक आगामी 27 फरवरी
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


