जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद सिविल सर्जन मैडम की अध्यक्षता में परिवार नियोजन अभिसरण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में जहानाबाद जिले के सारे प्रखंडों के जीविका और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का जिलास्तरीय एकदिवसीय संयुक्त उन्मुखीकरण किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन मैडम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) तथा जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पूरे जहानाबाद जिले में खुशहाल परिवार बनाने हेतु परिवार नियोजन कार्यक्रम को दोनों विभाग मिलकर कार्य करेंगे। जीविका दीदियों के द्वारा जीविका समूह के दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न तरह के खेलों और कहानियों के दमाध्यम से जागरूक किया जाएगा और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने हेतु प्रेरित कर आशा, ए. एन. एम. और स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़कर सेवा सुनिश्चित कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक श्री धीरज कुमार, जीविका से प्रबंधक स्वास्थ्य-पोषण श्री अजित कुशवाहा तथा पी.सी.आई. संस्था से अरविंद कुमार एवं प्रभाकर के द्वारा कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों को सहज तरीके से विभिन्न प्रखंडों से आये स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सह चिकित्सक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक, प्रखंड लेखा प्रबंधक तथा जीका से प्रखंड परियोजना प्रबंधक, नोडल स्वास्थ्य-पोषण और डेटा ऑपरेटर को उन्मुखीकरण किया गया। दिशा-निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के सभी प्रखं सामुदायिक उत्प्रेरक, आशा, आशा फैसिलिटेटर, जीविका की सी.एम. और सी.एन.आर.पी.का अलग-अलग बैच बनाकर जिला और प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके पश्चात अप्रैल 2024 महीने से जीविका दीदियां भी स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों तक परिवार नियोजन सेवा दिलवाना सुनिश्चित करेंगी।


