जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के द्वारा पुराने प्रखंड कार्यालय स्थित निर्माणाधीन जीविका सिलाई प्रशिक्षण सह सिलाई सेन्टर के निर्माण कार्य के प्रगति का निरीक्षण किया गया। जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पुराने प्रखंड कार्यालय में अवस्थित जीविका सिलाई केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे निर्माणाधीन सिलाई सेन्टर के कपडे के कटिंग हाउस के निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निदेश दिया गया। कार्यकारी एजेंसी को तुरंत सिविल कार्य पूर्ण करने तथा साथ ही साथ इलेक्ट्रिक कार्यों को शुरू करने का निर्देश दिया गया। खासकर गर्मी के मौसम को ध्यान मे रखते हुए आवश्यकता अनुसार पंखा लगाने का निदेश दिया। जिला पदाधिकारी ने तैयार मैटेरियल की अच्छा से सुरक्षित रख रखाव व्यवस्था तथा सिलाई किये गए कपडे के आयरन करने हेतु समुचित व्यवस्था कर जीविका दीदी को उपलब्ध कराने का निदेश डीपीएम जीविका को दिया गया। साथ ही निरीक्षण मे डीपीएम जीविका को निदेशक किया गया कि दैनिक कार्य प्रगति का अनुसरण करेंगे। आज के इस निरीक्षण मे जिला पदाधिकारी के साथ साथ उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती पूनम कुमारी, निदेशक, डी. आर. डी. ए. श्री रोहित कुमार मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी, श्री सुबोध कुमार, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र संगठन अभियंत्रण, डीपीएम जीविका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अनिल मिस्त्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थे।


