जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
किंजर , अरवल : माताओं के द्वारा अपने पुत्रों की लंबी आयु की कामना को लेकर किया जाने वाला व्रत को जीवित्पुत्रिका व्रत कहा जाता है जीवित्पुत्रिका व्रत के लिए नहाए खाए मंगलवार को है वहीं बुधवार को व्रत करने वाली सभी महिलाएं बिल्कुल निर्जला उपवास रहेगी संध्या के समय जीतवाहन गोसाई की पूजा अर्चना करती है इसी पर्व के मौके पर महिलाएं स्वर्णकारों के दुकानों से सोने एवं चांदी की बनी जिउतिया खरीद रही है वहीं पुराना जिउतिया में लोग नया धागा दुकानों पर लगवा रहे हैं इसके अलावा नहाए खाए के लिए विशेष प्रकार के पकवान और कई तरह की सब्जियां जैसे सतपुतिया झिंगी मडुआ का आटा नोनी सांग लाल साग कंदा आदि की खरीदारी की जा रही है जीवित्पुत्रिका व्रत के मौके पर सभी तरह के सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं जैसे लाल साग ₹60 प्रति किलो लाल खीरा का टुकड़ा ₹10 प्रति 50 ग्राम कंदा ₹60 प्रति किलो बाजार में बिक्री की जा रही है


