*डिजिटल लाइब्रेरी से बदलेगी छात्र-युवाओं की तक़दीर : शास्त्री*
जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया, 06 फरवरी जिले में विभिन्न स्थानों पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना से छात्र-युवाओं के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा मिलेगी। यह बातें जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने बताया कि सदर विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के मार्गदर्शन में तथा छात्र जदयू जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू के सतत प्रयास से खगड़िया जिले को डिजिटल लाइब्रेरी जैसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक सौगात मिली है।डिजिटल लाइब्रेरी का नियमित संचालन अलौली प्रखंड के सहसी गोन्दू मध्य विद्यालय, मानसी प्रखंड के मध्य विद्यालय पश्चिमी सैदपुर, बेलदौर प्रखंड के डुमरी, पनसलवा एवं बेलदौर कला मंच सह विश्रामालय, तथा परवत्ता प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि बिहार सरकार के आईटी एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू पटेल द्वारा छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने हेतु विद्यालयों में ई-लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा। इस अवसर पर जनता दल (यूनाइटेड) एवं छात्र जनता दल (यूनाइटेड) परिवार ने बिहार सरकार एवं संबंधित नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।


