जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 06 मार्च 2026 गुरुवार को नगर परिषद क्षेत्र के टीका रामपुर मथुरापुर में नव स्थापित डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन समारोह पूर्वक मुख्य अतिथि जदयू नेता और स्थानीय पूर्व मुखिया अशोक सिंह के द्वारा रीबन काटकर किया गया।
समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर देवधर प्रसाद सिंह ने की। जबकि मंच संचालन कमलेश सिंह ने किया। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल विशाल सिंह ने अंग वस्त्र, माला एवं बुके से आगत अतिथियों का आत्मीय स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया।
मथुरापुर में डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल के संचालन हेतु मुख्य अतिथि अशोक सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारे पंचायत में पहले मात्र एक विद्यालय था,तब हमने तत्कालीन शिक्षा मंत्री वृषण पटेल से मिलकर स्कूल की संख्या बढ़वाया और एक को प्लस टू विद्यालय में प्रोन्नत करवाया। उन्होंने यहां डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल खुलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अभिभावकों को अपने अपने बच्चों को प्राथमिकता देकर शिक्षा दिलाने की जरूरत है। इसलिए अधिक से अधिक अभिभावक अपने बच्चों को इस स्कूल में नामांकन दाखिल करें और इस स्कूल को आगे बढ़ायें।चुकि शिक्षा को अपनाकर ही सभ्य सुसंस्कृत सशक्त और विकसित समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें,जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव व स्थानीय पूर्व सरपंच उमेश सिंह पटेल जी, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,
प्राइवेट शिक्षण संस्थान संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह, भाजपा नेता व पूर्व सैनिक कैप्टन योगेन्द्र प्रसाद सिंह , वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखरम , सेवानिवृत्त शिक्षक सीतल प्रसाद सिंह ,तथा अनिल कुमार सिंह और रामाशंकर सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।इन सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस नए शिक्षण संस्थान की उन्नति, प्रगति और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका की कामना की।
विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर देवधर प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। कि इस विद्यालय में नर्सरी से कक्षा 5 तक अंग्रेज़ी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक एवं उत्तम शैक्षणिक व्यवस्था की गई है।
निश्चित रूप से यह संस्थान क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल का जदयू नेता अशोक सिंह ने किया उद्घाटन
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


