26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

धार्मिक उत्सव में हिंसा बर्दाश्त नही-नितिन

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से सुभम चौहान कि रिपोर्ट खगड़िया शहर के प्रसिद्ध श्री राधाकृष्ण मंदिर (एस डी ओ रोड) में विश्व हिंदू परिषद् की बैठक में सरस्वती माता प्रतिमा विसर्जन के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुए समुदाय विशेष के द्वारा की गई हिंसात्मक कुकृत्य की भर्त्सना की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्व हिंदू परिषद् के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार ने कहा कि बीते दिनों प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ विधर्मियों द्वारा सनातनी श्रद्धालुओं पर पथराव किया गया। इस तरह के कुत्सित प्रयास और हिंसा को विश्व हिन्दू परिषद् कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारी सनातन संस्कृति हमें वसुदेव कुटुंबकम् के विचारधारा का ज्ञान देती है संपूर्ण विश्व को अपना परिवार समझती है। जिन लोगों को हमारे पूर्वजों ने देश में स्थान दिया, सम्मान दिया आज ऐसे लोग हमारे संस्कृति को समाप्त करने में लगे हुए हैं। किन्तु हमारी सनातन संस्कृति की जड़ें इतनी मजबूत है कि इसे मिटाने का स्वप्न देखने वाले स्वयं मिट जाएंगे। राज्य सरकार ऐसे लोगो को चिह्नित कर कठोर कारवाई करें।
नगर मंत्री मनीष गुप्ता और नगर बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख प्रसन्नजीत झा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद् सनातन संस्कृति के लिए सदैव कार्य करती रही है। जो विधर्मी हमारे धार्मिक उत्सव में पत्थरबाजी करते हैं उनका संस्कार इसी कार्य से झलकता है। सनातनी बंधु पुष्प वर्षा और सेवा- सुरक्षा का संस्कार रखते हैं। सरकार ऐसे कुकृत में लगे लोगों पर कठोर कार्यवाई करे अन्यथा संगठन अपने स्तर से रक्षा हेतु विवश होगा।
इस अवसर पर बजरंग दल के नगर संयोजक अभिमन्यु कुमार, सह संयोजक संजय कुमार सिंह, अंबुज पोद्दार, गौरव कुमार, बिट्टू सहित कई सदस्य उपस्थित रहें।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें