30.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

निर्वाचन आइकॉन के आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल क्रियान्वयन एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु बैठक ,जिला स्वीप कोषांग.सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के निदेशानुसार आज नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग -सह- जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ट में निर्वाचन आईकाॅन के आगामी लोक सभा निर्वाचन, 2024 के सफल क्रियान्वयन एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु बैठक की गई।बैठक में नोडल पदाधिकारी, जिला स्वीप कोषांग द्वारा निर्वाचन आईकाॅन श्री अमित कुमार एवं श्री अजीत कुमार (पी.डब्लू.डी.) को बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन, 2024 के सफल संचालन हेतु 36-जहानाबाद लोक सभा क्षेत्र के तीनों विधान सभा में कम मतदान प्रतिशत वाले चिन्हित क्षेत्र/मतदान केन्द्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों यथा- स्कैटिंग, रिस प्रतियोगिता, साईकिल रैली, ट्राई-साईकिल रैली, प्रभात फेरी, मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता, दीवार लेखन, संध्या चैपाल, युथ चला बुथ की ओर इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। साथ हीं जिले के मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों, आमजनों से अपील करें की अपना मताधिकार का उपयोग करे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें