34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को ले सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग हुए सक्रिय, पहुंचे सुदूर गांव के स्कूल

*पारा मिलिट्री फोर्स को ठहरने के लिए कमला गम्हरिया विद्यालय में रहेगी व्यवस्था – अमित अनुराग, एसडीओ*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया (बिहार)। ज़िला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडे के निर्देशानुसार सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग लोक सभा निर्वाचन 2024 का निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर अत्यधिक सक्रिय हो गए हैं। खगड़िया लोक सभा निर्वाचन 2024 को मूर्त रूप देने के उद्देश से खगड़िया संसदीय क्षेत्र अंतर्गत अलौली विधानसभा क्षेत्र के शहरबन्नी ग्राम पंचायत अंतर्गत कमला गम्हरिया प्राथमिक विद्यालय में चुनाव कार्य के दौरान पारा मिलिट्री फोर्स को रुकने और ठहरने के लिए समुचित एवं सुरक्षित व्यवस्था को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने बारिकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया। और विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। मौक़े पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने मीडिया से कहा चुनाव कार्य निष्पक्ष कराने हेतु मतदाताओं को बेफिक्र रहने, निडर होकर अपने अपने मतों का प्रयोग कर सकें इसके लिए क्षेत्र में पारा मिलिट्री फोर्स की भी व्यवस्था की जाएगी। चप्पे चप्पे में पुलिस फोर्स के रहने से असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में दहशत व्याप्त रहता है। आगे उन्होंने कहा मतदान करने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार का भय न हो, इसकी खास व्यवस्था जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडे द्वारा की गई है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें