33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

फरकिया की बेटियों ने विकास के लिए त्यागी को बांधी राखी

*दिवंगत श्रद्धालुओं के 11वीं शहादत दिवस पर रखा उपवास*

 जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया: रक्षाबंधन के त्योहार की कहानी यूं तो कृष्ण-द्रौपदी, देवी लक्ष्मी-राजा बलि, रानी कर्णावती-हुमायूं से प्रारंभ मानते हैं। कालांतर लोग पर्यावरण की रक्षा के लिए पीपल बरगद तुलसी इत्यादि के पेड़ में राखी बांधते हैं। वहीं धमारा घाट स्टेशन पर फरकिया की दर्जनों बहन-बेटी ने युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी को फरकिया के विकास हेतु कलाई में राखी बांधी। उपस्थित लोगों को इस राखी की महत्ता को बताते हुए कहीं की यूं तो हर बहन अपने भाई को उनके दीर्घायु होने और बुरा वक्त में अपनी मदद हेतु रक्षा सूत्र बनती है, लेकिन हम फरकिया की बेटी समाजसेवी त्यागी भैया को इस क्षेत्र की रक्षा और विकास के लिए राखी बांध रही हूॅं। बच्चियों ने कहा कि त्यागी भैया के क्रियाकलाप और दृढ़ शक्ति से हमें विश्वास है कि यही फरकिया का रक्षा और विकास करेंगे। उपरोक्त बातें 19 अगस्त को धमारा घाट स्टेशन पर फरकियावासी द्वारा आयोजित एक उपवास कार्यक्रम के दौरान हुआ। ज्ञात हो कि 19 अगस्त 2013 को धमारा घाट स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस से 28 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उन्हीं श्रद्धालुओं की याद में प्रत्येक वर्ष युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी के नेतृत्व में धमारा घाट स्टेशन पर एक दिवसीय उपवास करके शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कैलाश चंद्र वर्मा एवं संचालन रोहियार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष साकेत सिंह बबलू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा शक्ति के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने सभी श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि दिए। तत्पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम फरकियावासी 28 श्रद्धालुओं का 11वां शहादत दिवस मना रहे हैं। हर वर्ष मनाने का अभिप्राय है कि हम फरकियावासी उस कल दिन को भूलाकर लापरवाह ना हो जाए और जिस सरकार की कुव्यवस्था के चलते इस प्रकार की घटना हुई, उसकी पुनरावृत्ति ना हो। साथ हीं साथ जो मांग को लेकर फरकियावासी ने आंदोलन किया था वह मांग पूरा हुआ या नहीं इसका भी चिंतन करना होगा। उन्होंने सांसद विधायक को नसीहत देते हुए कहा कि यह फरकिया खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा जिले के लोगों को आहार देती है। इसलिए इस क्षेत्र के साथ मजाक ना करें। जिस दिन इस क्षेत्र के लोग अंगराई ले लिया उस दिन के बाद बड़ों से बड़ों की जमीन हिल जाएगी। अपने संबोधन में स्वराज इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह और समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि हम फरकियावासी के आंदोलन की मांग थी कि मां कात्यानी स्थान को राष्ट्रीय पर्यटक स्थल का दर्जा दिया जाय। जो आज तक सांसद या विधायक द्वारा झुनझुना देकर ठगने का काम किया गया है। उन्होंने फरकियावासी की आंख खोलते हुए कहा कि एक कार्य से बहुत लोगों को रोजगार मिल सकता है। इसलिए इस मांग के लिए संघर्ष करते रहेंगे। संचालन करते हुए साकेत सिंह बबलू ने कहा कि हर फरकियावासी के आंदोलन का हीं प्रतिफल है कि बदला-कोपरिया के बीच पुल और सड़क का निर्माण हो रहा है। इस काम के लिए नेता अपना पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने श्रेय लेने वाले सभी सांसदों से कहा कि आप फरकियावासी के प्रति इतना जागरुक हैं तो एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव धमारा घाट स्टेशन पर करवाइए। धमारा घाट स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनवा दें। धमारा घाट स्टेशन पर रेक पोइंट बनवा दें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक हम फरकिया के लोग एकजुट होकर अपनी मांग नहीं रखेंगे, तब तक ऐसे ऐसे नेता हमारे क्षेत्र को अपना चारागाह समझते रहेंगे। इस अवसर पर शिक्षक मुकेश मधुकर, युवा शक्ति के जिला महासचिव अजीत कुमार पप्पू, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, शिक्षाविद मनीष सिंह, त्रिभुवन सिंह, चंद्रदेव कुशवाहा, सुरसेन कुमार सिंह, रामकृपाल सिंह, युवा शक्ति के नेता मनीष सम्राट, भूषण यादव, चंद्रशेखर सिंह, मुनेश्वर सिंह, सेखो मिस्त्री, शोषण यादव, धारो यादव, सत्तो यादव, सुभाष साह, विनोदी साह, बबलू साह इत्यादि सहित सैकड़ो फरकियावासियों ने शहीद को पुष्पांजलि देते हुए संकल्प लिया की आखिरी सांस तक फरकिया की सुरक्षा और विकास के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें