38.7 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के अत्याचार के विरोध में अरवल मोड़ धरना

जगदूत अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
बांग्लादेशी अल्पसंख्यक हिन्दू, सिख बौद्ध जैन जहां हिंदू धर्म में सर्वे भवंतु सूखी न : का आदर्श भाव को जागृत और ज़िंदा रखना परन्तु बांग्लादेश में यह भाव आज की तिथि में देखने को नहीं मिल रहा है। हिन्दू के ऊपर अत्याचार, सामाजिक बलात्कार, सामूहिक उत्पीड़न मंदिरों को तोड़ फोड़ आदि घटनाएँ आम सी बन गई है ! आज के दिन में कोई भी हिंदू स्वतंत्र रूप से बांग्लादेश में घूम नहीं सकते, उन्हें चिन्हित करके मारा-पीटा और काटा जा रहा है जब से सत्ता में परिवर्तन हुआ है तब से वहाँ के ख़ास करके हिन्दू को काटा जा रहा है आज के बांग्ला देश के शासक हिंदूओ की रक्षा करने में सक्षम नहीं है। बांग्लादेश की निर्वाचित सरकार शेख़ हसीना दर-दर की ठोकर खा रही है ! और आज की मनोनीत सरकार जिसने राजनीति में आजतक कदम नहीं रखा है। वैसे व्यक्ति के द्वारा वहाँ का सरकार चल रही है ! बांग्लादेश में आज के समय में ना नीति है ना संविधान है, अगर कुछ है तो वह बर्बर लोगो का जमात है ! जिनका एक ही लक्ष्य है एन-केन-प्रकारेंन हिन्दू को समाप्त करना ! धरना के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री जी को आवेदन देकर बताना है कि आप बांग्लादेश सरकार को दबाव बनायें या संज्ञुक्त राष्ट्र संघ में प्रस्ताव लायें ! ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं की प्राण की रक्षा हो सके ! धरना के माध्यम से लोगो ने आवाज़ बुलंद की है बांग्लादेश का अस्तित्व भारत के हिन्दू के साथ जुड़ी हुई है ! अतः तन-मन-धन-जन के साथ भारत के हिन्दुओ को बांग्लादेश के हिंदुओ के साथ खड़ा रहना चाहिए !
इस धारणा के कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार सरकार जी ने किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार जी ने की इस धरना कार्यक्रम में अजीत जी श्रीनिवास जी अजय जी अनिरुद्ध जी तिलेश्वर कौशिक महंत चंद्रेश दास इस्कॉन से स्वामी राजकुमार जी अनिल ठाकुर अमरेंद्र जी राजेश जी गोपाल जी ब्रह्मदेव जी धीरज जी कुंदन जी आदि कई लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम में सैकड़ो लोग उपस्थित हुए!

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें