जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी मानसी प्रखंड क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से निचला इलाका पानी पानी हो गया है। जब बारिश होती है तो किसानों को अपने धनरोपनी के लिए किसान जोड़ो की तैयारी, मानसी बाजार के विभिन्न विभिन्न गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया है। बारिश का पानी जमा हो जाने के कारण बदबूदार नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसी बाजार का नाला साफ नहीं रहने के कारण बारिश होने पर नाला का पानी सड़क पर बहने लगता है। बारिश से किसानों का सब्जी का फसल बर्बादी हो रहा है। वहीं लगातार बादल छाए रहने की वजह से दलहनी फसलों में कीट लगना प्रारंभ हो गया है। बरसात के दिनों में बारिश नहीं हुई तो किसान परेशान रहें और अब हुआ तो नुकसान बनकर वर्षा । आज तीसरा दिन के सुबह से मौसम खराब रहा। झामा झाम बारिश हुई । जिससे कारण आम जनों काफी परेशान हैं।


