जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद अपर समाहर्ता, राजस्व, जहानाबाद श्री अनिल कुमार सिन्हा की उपस्थित मे ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा के कलर कोडिंग हेतु लॉटरी कर 120 का चयन कर रुट आवंटित कर दिया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद श्री अविनाश कुमार ने बताया कि जहानाबाद शहरी क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाने क लिए ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा के कलर कोडिंग एवं वैंडिंग जोन मे सभी वेंडर को स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जहानाबाद शहरी क्षेत्र मे चिन्हित पाँच मुख्य रुट के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 715 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके जाँच एवं दावा /आपत्ति प्राप्त होने के उपरांत कुल 213 वाहन योग्य पाये गये। इन सभी 213 वाहन मालिकों द्वारा दिये गए प्राथमिकता एवं लॉटरी के माध्यम से आज दिनांक 21 फरवरी, 2026 को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे 120 वाहन मालिकों को प्रथम रूट लॉटरी के माध्यम से आवंटित किया गया है, शेष 93 ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा के कलर कोडिंग हेतु लॉटरी कर एक से दो दिनों मे कर दिया जाएगा। ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा के कलर कोडिंग हेतु लॉटरी करते समय पूरी पार्दशिता बरतने हेतु वाहन स्वामियों की उपस्थिति थे तथा पूरी प्रक्रिया का विडिओ ग्राफी कराया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि शेष 502 वाहन मालिक अपने वाहनों के कागजातो को अद्यतन कराकर रूट में चलाने की अनुमति हेतु साक्ष्य जिला परिवहन कार्यालय मे जमा करा सकते है। प्राप्त आवेदनो की जाँच कर योग्य वाहनों को प्रत्येक सप्ताह रूट में उपलब्ध रिक्ति के आधार पर चयन किया जाएगा। यह प्रक्रिया तब तक अपनाई जाएगी, जबतक रूटवाईज carrying capacity तक सभी रिक्तियां समाप्त नहीं हो जाती। उक्त ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा के कलर कोडिंग हेतु लॉटरी मे अपर समाहर्ता, राजस्व, जहानाबाद श्री अनिल कुमार सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद, श्री अविनाश कुमार, मोटर यान निरीक्षक, जहानाबाद श्री ब्रजकिशोर कुमार, आई. टी. मैनेजर, जहानाबाद श्री कृष्ण कुमार साहनी, प्रोग्राम, जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्री अभिषेक कुमार, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी एवं ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष सहित सभी संबंधित ऑटो रिक्शा / ई-रिक्शा मालिक /चालक उपस्थित थे।
बिहार सरकार द्वारा सभी शहरों मे जन सामान्य की सुविधा के लिए इज आफ लिविंग के तहत 120 का चैन का रूट आवंटित
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


