34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

भाजपा विपक्ष रहित संसद और विरोध मुक्त सङकें चाहती है , रामबली सिंह यादव विधायक घोसी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

*भाकपा-माले के जनसंकल्प अभियान मे शामिल हुए घोसी विधायक रामबली सिंह यादव*

*हूलासगंज प्रखंड मे तीर्रा पंचायत के इब्राहिमपुर से बौरी पंचायत के बौरी बाजार करीब 10 कि.मी. तक निकाला गया पदयात्रा*

* जनसंकल्प अभियान के तहत 24 जनवरी जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती से 30 जनवरी गांधी जी के शहादत दिवस तक गांव-गांव मे चलेगा पदयात्रा*

जहानाबाद संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ तथा भाजपा भगाओ-देश बचाओ के नारे के साथ भाकपा-माले के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत आज हूलासगंज प्रखंड अन्तर्गत तीर्रा पंचायत के इब्राहिमपुर गांव से शुरू होकर जारू मुसहरी,बनबरिया मुसहरी,बनबरिया डीह,सलेमपुर,फजीलापुर, बीर्रा,गोङिहा,गेन्दाबिगहा,दादपुर मठ,दादपर,गिदरपुर,बौरी हाईस्कूल होते बौरी पंचायत के बौरी बाजार तक करीब 10 किलोमीटर का पदयात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ! 24 जनवरी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जयंती से 30 जनवरी गांधी जी के शहादत दिवस तक जनसंकल्प अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत जिले भर के गांव-गांव मे पदयात्रा निकाली जायगी ।इस कार्यक्रम मे आज घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव,भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य काॅमरेड दिलीप बिंद,भाकपा-माले हुलासगंज प्रखंड कमिटी सदस्य सह तीर्रा मुखिया काॅमरेड अवधेश पंडित,बौरी मुखिया ओम प्रकाश सुमन,तीर्रा सरपंच रामेश्वर प्रसाद, किसान नेता चितरंजन पासवान,माले नेता शिवबच्चन दास व जगदीश मांझी समेत कई प्रमुख नेताओं के नेतृत्व मे पदयात्रा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।पदयात्रा कार्यक्रम मे जगह-जगह पर नुक्कङ सभाए भी की गई जिसे संबोधित करते हुए घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव ने कहा कि भाजपा-आरएसएस का शासन चरम काॅरपोरेट लूट और आतंक व दमन का स्थायी शासन साबित हुआ है ! दस साल पहले “अच्छे दिन”,काला धन वापस लाने और प्रत्येक साल दो करोङ रोजगार के वादे के साथ मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आई थी ! 2019 में किसानों की आय दुगुनी करने और 2022 तक सभी भूमिहीनों के लिए पक्का आवास के वादे के साथ वह पुनः सत्ता में लौट आई ! लेकिन ये सारे वादे मजाक साबित हुए हैं ! आज देश अब तक के सबसे गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है ! भाजपा विपक्ष रहित संसद और विरोध मुक्त सङकें चाहती है ! राज्यों की स्वायत्तता खत्म की जा रही है ! जम्मू-कश्मीर में संविधान प्रदत्त अधिकारों का गला घोंट दिया गया और महीनों से मणिपुर साम्प्रदायिक हिंसा में जल रहा है ! माॅब लांचिंग करने वाले अपराधियों से लेकर दलित व आदिवासियों के हमलावारों को न केवल सरकारी संरक्षण है बल्कि उन्हें सम्मानित किया जा रहा है ! शहरों से गरीबों की बेदखली का फरमान है और उनके घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं ! महिलाओं पर अभूतपूर्व हिंसा है और उनके अपराधियों को भी खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है ! बनारस में आईआईटी छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार में भाजपा आईटी सेल के लोगों की गिरफ्तारी का उदाहरण सामने है ! देश की सुरक्षा से खिलवाङ करते हुए सैनिकों की बहाली में अग्निवीर जैसी योजना हो या फिर स्कीमवर्करों की बहाली,सब अस्थायी किस्म के,जहां जीवन-रोजगार की कोई सुरक्षा नही है ! पब्लिक सेक्टर के सभी संस्थानों यथा ट्रांसपोर्ट, उद्योग, बैंक, रेलवे और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का संपूर्ण निजीकरण किया जा रहा है !

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें