25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मां की शव यात्रा में बेटों ने डीजे बजाया, लौंडा डांस के बीच नाचते हुए निकाली अंतिम यात्रा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार से हरिषेखर कुमार यादव ब्यूरो चीफ परबत्ता खगड़िया परबत्ता प्रखंड के मरैया पंचायत में आज एक बुजुर्ग महिला की मौत होने पर उनके दाह संस्कार के अंतिम शव यात्रा में उनके बेटों द्वारा लौंडा डांस के साथ डीजे की जोरदार आवाज में बाजे गाजे के साथ महेशखुट अगुवानी के मुख्य मार्ग पर थिरकते हुए देखा गया।

मौत के पीछे का भाव दुख पीड़ा अभाव और अपनों के बिछड़ने का दर्द होता है। अपनों के बिछड़ने पर हम मातम मनाते हैं। लेकिन परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ पंचायत के वार्ड नंबर 6 में अपनी मां के मरने के बाद बेटों ने डीजे बजा कर जश्न मनाया। इतना ही नहीं लौंडा डांस भी कराया। डीजे की धुन और लौंडा डांस के बीच बुजुर्ग वृद्ध महिला श्री मती देवी, उम्र 85 वर्ष की गंगा घाट के लिए अंतिम यात्रा निकाली, सब यात्रा में शामिल परिजन गांव के युवा बच्चे और वृद्ध डीजे की धुन पर नर्तकियों के साथ डांस करते हुए गंगा घाट तक पहुंची। घटना का वीडियो वायरल होने पर बुद्धिजीवियों ने कहा इस बिस्मयकारी घटना की न तो समाज अनुमति देता है. और न ही हिमायती है। लोगों ने इस तरह के यात्रा की आलोचना की। लोगों ने कहा यह कैसा सम्मान. जिस मां ने बच्चों का लालन-पालन कर बड़ा किया। उनके अंतिम संस्कार में डीजे बजाना और लौंडा डांस करना मातृत्व का अपमान है। वही उनके वृद्ध महिला परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ पंचायत में वार्ड नंबर 6 के वृद्ध महिला श्रीमती देवी के पुत्र ललन शर्मा, सोनेलाल शर्मा, और श्रीराम शर्मा ने मातम मनाने के बदले जश्न मनाने का फैसला लिया। और पूरे गांव को अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया। साथ ही साथ दो नर्तकी को भी बुलाया गया। इसके बाद डीजे बजाकर पूरे गांव में घुमाया गया. फिर डीजे की धुन पर नर्तकी के साथ नाचते झूमते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए अगुवानी गंगा घाट ले जाया गया। वहीं समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों ने कहा यह गलत परंपरा की शुरुआत है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें