25.9 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

मानसी के बाल शतरंज सितारे पूर्णिया में दिखा रहें हैं अपना जलवा

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया मानसी के बाल शतरंज सितारे पूर्णिया में दिखा रहें हैं अपना जलवा, पूर्णिया में चल रहें अन्डर 13 बालक बालिका राज्य स्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप में अपने खगड़िया के पांच खिलाड़ी खेल रहें हैं। कुल सात राउंड का खेल होना है, जिसमें 28 जुन तक चार राउंड का खेल हो चुका है। बालक वर्ग में बिहार राज्य के अलग-अलग जिला के 82 खिलाड़ी खेल रहें हैं। जिसमें अपने खगड़िया जिला के कुल्हरिया परबत्ता के खिलाड़ी आर्यन कुमार ने अकेले चार मैच में चार अंक बनाकर 81 खिलाड़ी से आगे चल रहे हैं। आर्यन कुमार के जुड़वें भाई आदित्य कुमार और खगड़िया सन्हौली नीबासी रुद्र वीर सिंह भी तीन – तीन अंक बनाकर रेस में बने हुए हैं।नवोदित शतरंज खिलाड़ी अमन कुमार और रमन कुमार भी एक- एक अंक बनाकर संघर्ष कर रहें हैं। उक्त जानकारी खिलाड़ियों के संग पूर्णिया पहुंचे नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवन्त ने दिया है। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया और जय खगड़िया शतरंज क्लब के साथ साथ खेल प्रेमी ने आगे मैच जीतने की शुभकामनाएं दे रहें हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें