41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

मानसी मध्य विद्यालय झमटा में फलेरिया का दावा ओवरडोज देने से लगभग दो दर्जन छात्र बेहोश,इलाजरत

*मध्य विद्यालय झमटा में फलेरिया का ओवरडोज देने से लगभग दो दर्जन छात्र बेहोश,इलाजरत ,विद्यालय के सभी शिक्षक को ग्रामीणों के जमकर दिया गाली*

*मामले में मानसी थाना पुलिस पहुंचकर मामला शांत कराया उसके बाद इलाज के लिए भेजा*

* विद्यालय के 109 छात्र छात्राओं को दिया गया फलेरिया का दवाई*

*छोटे बड़े लगभग दो दर्जन छात्र छात्राएं दवाई खाने के आधा घंटा के बाद ही बेहोश होना शुरू हो गया*

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के बलहा पंचायत के मध्य विद्यालय झमटा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के ओर से चलाई जा रही कार्यक्रम के तहत छात्रों को आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा फलेरियां का दवाई जिसमे अलीबिंडा जॉन और फेलरिया का टेबलेट दोनो मिलाकर तीन तीन टेबलेट सभी छात्र छात्राएं को खिलाया गया था।

दवाई खिलाने के आधा घंटा के बाद से ही कई बच्चे बेहोश और गस्त होना शुरू हो गया था।जबकि नियम के अनुसार पांच वर्ष से लेकर 15 वर्ष तक के बच्चे को मात्र दो टेबलेट खिलाना था।लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मी के द्वारा दवाई का ओवरडोज देने के कारण विद्यालय के लगभग दो दर्जन छात्र छात्राएं को गस्त और बेहोश हो गया है।उसके बाद जब छात्रों के परिजन को जब जानकारी मिली तो उसके बाद विद्यालय के एचएम राजेश कुमार सहित सभी शिक्षको के साथ ग्रामीणों के एक घंटे तक पूरा गाली गलौज किया उसके बाद भीड़ बेकाबू हो गया।

और शिक्षको और स्वास्थ्य विभाग की बात ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे।जबकि कुछक ग्रामीण ने शिक्षक के साथ हाथापाई भी करने पर उतारू हो गया था।वही मानसी थाना अध्यक्ष को जानकारी दिया गया उसके बाद मानसी थाना से पुलिस बल को भेजा गया उसके बाद भीड़ को हटाया गया और सभी बेहोश छात्र छात्राओं को एंबुलेस से मानसी पीएचसी इलाज के लिए भेजा गया है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें