JNA/ एस खान ब्यूरो चीफ पटना, 9 मार्च राज्य के सभी निबंधन कार्यालय मार्च महीने के रविवार को खुले रहेंगे। मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, सभी निबंधन कार्यालयों में रविवार को आम दिनों की भांति जमीन/फ्लैट का निबंधन किया जाएगा। ये फैसला आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निबंधन विभाग ने जनवरी 2026 से रविवार समेत अन्य सभी छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुले रखने की शुरुआत की थी। कामकाजी वर्ग के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, वे अब छुट्टियों के दिन बढ़चढ़ कर निबंधन करवा रहें हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18 और 25) पर कुल 3,324 दस्तावेज निबंधित दर्ज किए गए थे, जिनसे विभाग को 21 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। पहले रविवार (4 जनवरी): 141 दस्तावेज, 85 लाख रुपये राजस्व, दूसरे रविवार (11 जनवरी): 540 दस्तावेज, 3 करोड़ रुपये राजस्व
तीसरे रविवार (18 जनवरी): 901 दस्तावेज, लगभग 6 करोड़ रुपये राजस्व
चौथे रविवार (25 जनवरी): 1,742 दस्तावेज, 11 करोड़ 55 लाख रुपये राजस्व
वहीं, फरवरी महीने के मात्र दो रविवार में लगभग 3,000 दस्तावेजों का निबंधन किया गया, जिससे 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ।
मार्च के सभी रविवार को खुलेंगे रहेंगे निबंधन कार्यालय, जारी रहेगा निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने जारी किया इससे संबंधित आदेश
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


