26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मुरलीपुरा में निकाली व्यसन मुक्ति रैली, 20 जगह किया महायज्ञ

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर। गृहे-गृहे गायत्री उपासना अभियान के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से मुरलीपुरा के विकासनगर में एक साथ बीस स्थानों पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के माध्यम से लोगों को यज्ञ और गायत्री महामंत्र का महत्व बताते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए समयदान तथा अंशदान के लिए संकल्पित करवाया गया। यजमानों को मुंबई अश्वमेध महायज्ञ की भस्म प्रसाद स्वरूप दी गई। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के सह व्यवस्थापक मणिशंकर चौधरी, गायत्री चेतना केन्द्र जनता कॉलोनी के व्यवस्थापक ब्रजेश रावत, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के ट्रस्टी प्रहलाद शर्मा, गायत्री महिला मंडल करधनी की प्रभारी कुसुम लता सिंघल, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के मनोज पारीक की अगुवाई में 40 विद्वानों और महिलाओं की टोली ने यज्ञ संपन्न कराया।यज्ञ से पूर्व व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। पीली धोती-कुर्ते में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने अरे देश को बढऩे दो, मत शराब को बनने दो… नशा नाश की जड़ है भाई, इसने ही सब आग लगाई गांजा-भांग-शराब तंबाकू तन–मन-धन के ये सब डाकू… जैसे नारे लगाते हुए कॉलोनी में नशा मुक्ति का संदेश दिया। नशा मुक्ति रैली विकासनगर विस्तार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से रवाना होकर विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए पुन: श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। यहां कॉलोनवासियों को नशा मुक्ति का संकल्प कराया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें