26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मेला रूह अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक परिवार ने मानसिंह सुथार को मुख्य अतिथि किया आमंत्रित

जगदूत न्यूज जयपुर से जे पी शर्मा कि रिपोर्ट जयपुर- मानसरोवर परिवार के मुखिया व संस्थापक मानसिंह सुथार को साहित्य के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए ख्यातिलब्ध मेला रूह अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक परिवार द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित और सम्मानित किया गया। 10 मार्च, 2024 को श्रीगंगानगर में इस मंच द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच की संस्थापिका मनप्रीत कौर संधू (मुंबई), मानसरोवर समूह के संस्थापक मानसिंह सुथार के साथ साथ इकबाल सिंह सहोता जो मानसरोवर पंजाबी मंच के सचिव हैं, उन्हें भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित व सम्मानित किया गया।

मान सिंह सुथार ने बताया कि पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित था। हर काम बहुत ही व्यवस्थित ढंग से किया गया था।लोगों की कविता और अपनापन देखकर उनका दिल गद्-गद् हो गया। उन्होंने मनप्रीत कौर सिद्धू का आभार प्रकट किया और उनके इस सफल आयोजन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ये सम्मान केवल उनका नही बल्कि पूरे मानसरोवर समूह परिवार का है, इस सम्मान के लिए मानसरोवर समूह मेला रूह अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक परिवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। समस्त मानसरोवर परिवार ने मानसरोवर मुखिया मानसिंह सुथार को हृदय से अनंत,असीम, अशेष बधाई व शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए साहित्य-क्षेत्र में अमूल्य योगदान देते रहने एवं , नित नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए सफलता की कामना की।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें