25.3 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

मैन ऑफ़ टाइम-अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस-2024 सेमिनार कवि सम्मेलन सम्मान समारोह

*अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और मीडिया,सुरक्षा और विकास कार्यक्रम*

JNA/ PK ठाकुर कि रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस-2024 अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार और मीडिया पर सेमिनार-कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय पटल गूगल मीट पर 10 दिसंबर शाम-07 बजे किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मैन ऑफ़ टाइम-विश्व़ सुरक्षा अभियान अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच के संस्थापक-अध्यक्ष साहित्यकार समाजसेवी कवि संदीप कपूर वक़्तनाम ने कहा कि मैन ऑफ़ टाइम के 138 वॉं आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर सुरक्षा और विकास कार्यक्रम में विशेष शुभाकांक्षी डॉ० विजय कुमार मेहता न्यूयॉर्क अमेरिका, उदघाटनकर्ता सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली दूरदर्शन से डॉ० राजकुमार नाहर तथा मुख्य अतिथि रेल मंत्रालय भारत सरकार मालदा ईस्टर्न रेलवे पश्च़िम बंगाल के एडिआरएम शिव कुमार प्रसाद होंगे। विशिष्ट अतिथि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार दूरदर्शन समाचार पटना के विनित प्रकाश एवं ऑल रिपोर्टर्स यूनियन ऑफ़ नेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जगदूत न्यूज़ एजेंसी के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार वर्मा होंगे। संरक्षक अध्यापक ब्रजेश कुमार प्रसाद गौरव, ई० अजीत कुमार सिंह, कार्यक्रम निर्देशक डॉ० कृष्णा सिंह, कला निर्देशक डॉ० तृप्ति कुमारी तान्या सहित गणमान्य व्यक्त़ि प्रबुद्ध कवि-साहित्यकार-पत्रकार और समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मैन ऑफ़ टाइम – अंतर्राष्ट्रीय सदभावना मंच द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें