42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 174 वें साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

मखदुमपुर प्रखंड के इक्किल गांव में आर.पी.एफ इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार के निजी जमीन पर किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित ब्रजेश कुमार ने कहा कि प्रकृति से प्रेम करना है तो पौधा से प्रेम करें। क्योंकि जो जितना प्रकृति के करीब होगा वह उतना ही स्वस्थ होगा।पौधा लगाकर ही प्रकृति की रक्षा की जा सकती है। आने वाले समय में उच्च तापमान को नियंत्रित करने का एक मात्र सरल उपाय पौधा लगाना ही है।पर्यावरण को संतुलित अधिक से अधिक पौधा लगाकर ही किया जा सकता है। पृथ्वी के बढ़ते तापमान को पेड़ लगाकर ही कम किया जा सकता है। इसके अलावा कोई और रास्ता ही नहीं है।इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल और सस्ता उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है। प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य बनता है कि कम से कम प्रत्येक वर्ष 05 पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें और पर्यावरण को संतुलित बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें। हमारे वेदों ने भी वृक्षों का गुणगान किया है। एक वृक्ष,दस पुत्र समान।वर्तमान समय में पौधरोपण से बड़ी कोई समाज सेवा नहीं है।हम सभी का यह उत्तरदायित्व है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकें।
इस अवसर पर रंगेश कुमार, कौशल कुमार,श्यामनारायण कुमार,विनोद कुमार,प्रवीण कुमार, नागेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार,अनमोल कुमार एवं सुमन कुमार उपस्थित रहे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें