25.9 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

राजनीतिक परिवर्तन से बिहार बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं – तार किशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा निर्मित कार्य योजना से हो रहे बदलाव की प्रक्रिया रहेगी जारी – तार किशोर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री*
 आर आर वर्मा कि रिपोर्ट पत्रकार नगर,खगड़िया : बिहार के बदलाव में कोई परिवर्तन नहीं होगा, राजनीतिक परिवर्तन से। एनडीए जिन मूल्यों को लेकर चल रही है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बिहार को बदलने के लिए जो कार्य योजना बनाए इससे बिहार में बहुत बड़ा बदलाव हुआ और यह प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक विकसित भारत के लिए विकसित बिहार का संदेश दिया है। यह संकल्प लिया है, उसको शिखर तक हम सब पहुंचाएंगे। उक्त बातें, बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कटिहार के विधायक तारकिशोर प्रसाद ने इस मीडिया कर्मी से एक विशेष भेंट में कही। यह पूछे जाने पर कि बिहार में यह चर्चा जोरों से फैल गई है कि मुख्य मंत्री नीतीश कुमार को हाई जेक कर लिया गया है। इसपर पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा ऐसी बात नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी इच्छानुसार ही राज्य सभा के लिए नामांकन किया। नीतीश जी को मैं लंबे वक्त से जनता हूं। बिहार वासी भी नीतीश कुमार को अच्छी तरह से जान रहे हैं। उन्होंने एक लंबे समय से बिहार का नेतृत्व किया। आगे पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा बिहार में विगत 2005 ईo से ही परिवर्तन का दौर चल रहा है। यह पूछे जाने पर कि अगले नए मंत्रिमंडल में क्या बिहार की आवाम आपको देख पायेगी ? इसपर उन्होंने कहा अभी तो मंत्रिमंडल सत्ता में है। यह सब तो केंद्रीय नेतृत्व तय करती है। हम सब तो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें