*रालोजपा मनायेगी लोजपा की स्थापना दिवस समारोह, होगा दिवंगत राम विलास पासवान व रामचन्द्र पासवान के मूर्ति का अनावरण*
ANA/Arvind Verma
खगड़िया। जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शहरबन्नी ग्राम में लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वo राम विलास पासवान तथा स्वo रामचंद्र पासवान के आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह की तैयारियां राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर से की जा रही है। समारोह की सफलता के लिए जायज़ा लेने शहरबन्नी गांव पहुंचे रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस। ख़बर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसमें मुखिया, सरपंच, पैक्स अध्यक्ष तथा वार्ड सदस्यों की संख्या भी थी। पशुपति पारस ने अपने समय के यार दोस्तों को याद किए, मिले और हालचाल पूछा। पशुपति पारस ने मीडिया से कहा आगामी 28 नवंबर को स्थापना दिवस पर इसी शहरबन्नी ग्राम में हजारों हज़ार लोग और देश के विभिन्न राज्यों से पार्टी नेतागण एवं शुभचिंतक जुटेंगे और दिवंगत नेताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। सनद रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के पुत्र यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान रालोजपा में धमाकेदार इंट्री होगी। मौके पर मौजूद थे डॉ रंजीत पासवान, पूर्व प्रमुख संजीव कुमार, रामानंद यादव, मोo मासूम, डॉ अरविन्द वर्मा, पूर्व प्रमुख गिरीश यादव, सरपंच शशिकांत पासवान तथा रंजीत कुमार आदि।


