37.1 C
Khagaria
Wednesday, May 6, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मगध फुटबॉल एकेडमी जहानाबाद के द्वारा एक संगोष्ठी /समारोह का आयोजन किया गया, जिसका विषय “खेल एक आध्यात्मिक संरचना “रखा गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार के द्वारा दीप प्रज्जवल्लन करके किया गया। इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्रीमती पूनम कुमारी,मगध फुटबॉल एकेडमी के चेयरपर्सन राजीव कुमार रंजन , एस एन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य उमा शंकर सुमन , कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा , अरवल जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह उपस्थित थे।
भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत को ओलंपिक गेम्स में लगातार तीन बार हॉकी का स्वर्ण पदक दिलाने इस महान खिलाड़ी ने हॉकी ही नहीं अन्य भी खेलों से जुड़े भारतीय खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया । वह हमेशा युवाओं की प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।
इस महान दिवस पर कार्यक्रम में सम्मिलित विभिन्न वक्ताओं के द्वारा अपने विचार रखे गए। अनुमंडल पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित एवं आम जनों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।साथ ही खेल एवं खेल के विकास के लिए आगे आने की भी आह्वान किया गया।उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा जहानाबाद के द्वारा इस अवसर पर सभी को कम से कम एक खेल विधा से जुड़ने का अपील किया गया, जो की उम्र के बेड़ियों से एवम लैंगिक भेदभाव से परे हो। साथ ही उन्होंने जिला में 2 सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक आयोजित किये जा रहे , जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के संबंध में भी जानकारी दी एवं बताया कि जो भी इच्छुक छात्र- छात्राएं हैं उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य ,बच्चों का निबंधन, 30 सितंबर 2 बजे अपराह्न तक ,जिला खेल कार्यालय में अचूक रूप से करा लेंगे।
अन्य वक्ताओं द्वारा अपने वक्तव्य में इस बात पर जोर दिया गया कि खेल स्वस्थ मन एवं स्वस्थ तन दोनों के लिए ही आवश्यक है एवं अतिव्यस्त इस जीवन में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को खेल से जोड़ने की आवश्यकता है। खेल विश्व के पटल पर आपको समान दिलाता है साथ ही साथ सामाजिक समरसता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देता है।
इस कार्यक्रम का आयोजन मगध फुटबॉल अकैडमी के द्वारा स्थानीय ताज होटल में किया गया था, जिसमें सामुदायिक सामाजिक बेड़ियों से ऊपर उठकर हरेक उम्र के राजनीतिक से लेकर पत्रकारिता एवं शैक्षणिक जगत से लेकर स्काउट एंड गाइड के बच्चों एवं प्रतिनिधियों तक ने भाग लिया।
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ,जहानाबाद के कर कमलो से फुटबॉल खेल विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी, इस अवसर पर, मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें