JNA/संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट बिहार राज्य खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण आयोग के सदस्य बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक जिले खगड़िया पहुंचे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा का कई जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा पुरजोर स्वागत किया गया एवं एनडीए गठबंधन के द्वारा मारवाड़ी धर्मशाला में सम्मान समारोह कार्यक्रम में हिस्सा लिया जिसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड बीसूत्री अध्यक्ष मायाराम मंडल,व संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद झा जी ने किया,साथ ही गोगरी अनुमंडल मुख्यालय स्थित अपने पैतृक आवास पर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की भव्य स्वागत से उत्साहित अंगद कुशवाहा ने कहा कि ‘खगड़िया से गोगरी जमालपुर तक एनडीए कार्यकर्ताओं ने जो स्नेह और सम्मान दिया है, वह मेरे लिए अत्यंत भावपूर्ण क्षण था. मैं आप सबकी भावनाओं का आदर करता हू और विश्वास दिलाता हू कि आप लोगों के सम्मान को बनाए रखने के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूगा. सभी कार्यकर्ताओं का हृदयतल से धन्यवाद. इस दौरान साथ चल रहे पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविश अन्ना ने कहा खगड़िया जिले के रहने वाले अंगद कुशवाहा जी बिहार की राजनीति में लगभग तीस पैंतीस वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति करते रहे है आज उसी मेहनत का फल है जो उनको बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य रूप में मिला श्री अन्ना ने पार्टी के कार्यकर्ता एवं एनडीए घटक दल के सभी कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जो भूमिका निभाएं उन्हें हृदय की गहराइयों से धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम में रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,रालोमो वरिष्ठ नेता अभय वर्मा तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह रौशन, रालोमो के छात्र जिला अध्यक्ष सुगम कुशवाहा,आईटी सेल जिला अध्यक्ष अभिषेक मौर्य,शिव शंकर गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष रालोमो,मनोज गुप्ता, सुनील चौरसिया बॉबी गांधी रिंकी देवी सदानंद महतो प्रमोद कुमार सिंह धनिक लाल दास राजो महतो फूलचंद पटेल नंदलाल मंडल श्रीकांत सिंह अमर सिन्हा दीपक यादव राकेश चौधरी कुंदन निषाद अरुण यादव प्रखंड अध्यक्ष लोजपा (आर) गोगरी, शेखावत खान, नंदन सिंह रणजीत सिंह नीतीश कुमार मनोरंजन कुमार रमेश कुमार रौनक राज एवं एनडीए गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता गण उपयुक्त कार्यकर्ता जो अंगद कुशवाहा जी के सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगद कुशवाहा का कई जगह कार्यकर्ताओं के द्वारा पुरजोर स्वागत
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


