जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में रूसी सांस्कृतिक प्रतिनिधि मंडल *”सेवर्नी जोरी” (SEVERNEY ZHORI)* द्वारा लोक नृत्य एवं संगीत का प्रर्दशन जहानाबाद जिले के स्थानीय अब्दुल बारी नगर भवन में दिनांक 27 नवंबर, 2023 को अपराह्न 05:00 बजे आयोजित किया जा रहा है, जिसका सभी तैयारियां कर ली गई है। उक्त कार्यक्रम में माननीय सांसद, जहानाबाद श्री चंदेश्वर प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही सभी माननीय विधान परिषद एवं माननीय सभी विधायकगणों को भी शामिल होंगे।भारत तथा अन्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और पारस्परिक समझ स्थापित, पुनरूज्जीवित और उन्हें सुदृढ़ करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् कार्य करती है, जिलेवासियों के लिए यह पल ऐतिहासिक होगा। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जिलावासियों को इस अवसर पर आमंत्रित किया हैं।


