जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा आज लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर संगम छठ घाट पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ उपस्थित रहकर विथि व्यवस्था का निगरानी रखा।
जिला पदाधिकारी द्वारा जहानाबाद जिला के छठ व्रतियों को सर्वप्रथम छठ पूजा की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही छठ पूजा के अवसर पर दोनों समय स्वयं उपस्थित रह कर विधि -व्यवस्था पर निगरानी रखी गई।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला के सभी छठ घाटों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। घाटों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था किया गया। भीड़भाड़ वाले घाटों पर वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी रखी गई है। साथ ही अधिक पानी वाले छठ घाटों पर एस.डी.आर.एफ. एवं गोताखोरों को रखा गया था। छठ घाटों पर महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए अस्थाई चैंजिंग रूप बनाया गया था। जगह-जगह पर मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई थी। दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल द्वारा गशती कर भीड़भाड़ वाले घाटों पर निगरानी रखी जा रही थी। उन्होंने बताया कि सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से छठ पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में पूरे हर्षोल्लास के माहौल में सम्पन्न किया गया है।


