38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ राकेश कुमार सिंह एवं सचिव रणजीत कुमार के निर्देश पर 9 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह एवं सचिव रणजीत कुमार के निर्देश पर 9 दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित छठ पूजा के शुभ अवसर पर जहानाबाद एवं अरवल के सभी छठ घाटों पर क्रमशः श्री विमल कुमार एवं श्रीमती पूनम कुमारी गौरक्षणी घाट जहानाबाद, श्री जयप्रकाश कुमार एवं श्री संतोष कुमार मलह चक सोइया घाट जहानाबाद, श्री संजय पंडित एवं श्रीमती ब्यूटी देवी पश्चिमी काको सूर्य मंदिर घाट जहानाबाद, श्री कृष्ण बल्लभ सहाय एवं श्रीमती इंदु कुमारी दक्षिणी काको सूर्य मंदिर घाट जहानाबाद, श्री नीलम संजीव रेड्डी एवं श्री दीनानाथ चौधरी सुगाव सूर्य मंदिर घाट टेहटा जहानाबाद, श्री कौशलेंद्र कुमार एवं श्रीमती प्रतिमा कुमारी दाउत पुर सूर्य मंदिर कल्पा घाट जहानाबाद,श्री नवल किशोर पांडे एवं श्री मनोरंजन कुमार दरधा नदी पुल घाट काको जहानाबाद, श्री संतोष कुमार केसरी एवं श्री कौशल किशोर भेलावर सूर्य मंदिर घाट काको जहानाबाद, श्री धनेश कुमार एवं श्री सुरेंद्र ठाकुर लखवार सूर्य मंदिर घाट घोसी जहानाबाद, श्री चंदन कुमार एवं सुश्री मधु कुमारी गुलाबगंज सूर्य मंदिर घाट रतनी फरीदपुर जहानाबाद, श्रीमती सीता कुमारी एवं सुश्री पूजा कुमारी धराऊत सूर्य मंदिर घाट मखदुमपुर जहानाबाद, श्री अशोक प्रसाद एवं श्री ईश्वर प्रसाद सुकियामा सूर्य मंदिर घाट हुलासगंज जहानाबाद, श्री अरुण कुमार सिंह एवं श्री सुरेश सिंह कनौदी ठाकुरवाड़ी सूर्य मंदिर घाट जहानाबाद, श्री शुभम कुमार झूनकी सूर्य मंदिर मंदिर घाट बंधुगंज मोदनगंज जहानाबाद, मोहम्मद गुलाम सरवर एवं श्री विकास कुमार कड़ोना सुर्य मंदिर घाट जहानाबाद, श्री राकेश कुमार एवं श्री संजय कुमार सिंह मुथेर सूर्य मंदिर घाट जहानाबाद, श्री विकास कुमार एवं श्री राजू कुमार जनकपुर सूर्य मंदिर घाट अरवल, किंजर सूर्य मंदिर घाट अरवल, श्री शशि भूषण सिंह एवं मोहम्मद जहांगीर अंसारी मोठा सूर्य मंदिर घाट अरवल, श्री वीरेंद्र कुमार डोना छपरा सूर्य मंदिर घाट अरवल, श्री वीर रतन प्रसाद एवं मोहम्मद इरफान आलम कुर्था सूर्य मंदिर घाट अरवल और श्रीमती जया देवी सरौती इटवा सूरज मंदिर घाट अरवल पराविधिक स्वयंसेवक के माध्यम से पंपलेट के द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में छठ घाटों पर प्रचार प्रसार किया गया जैसे सुलहनिए आपराधिक मामले, दीवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद,श्रम विवाद भू अधिग्रहण, राजस्व पराक्रम अभिलेख के धारा 138 के मामले, बैंक ऋण के मामले, वेतन भत्ते और सेवानिवृत्ति लाभ इत्यादि से संबंधित मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाता है! राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना से एक ऑडियो प्राप्त हुआ है जो लाउडस्पीकर के द्वारा पूजा समितियां के सहयोग से बजाया गया एवं नालसा के द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में तरकारी और वाणिज्यिक यौनशोषण पीड़ितो के लिए, आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनका संरक्षण योजना, मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एवं तेजाब हमला पिड़ीतो जैसे बहुत सी योजनाओं के बारे में विस्तार से छठ घाट पर उपस्थित व्यक्तियों को बताया गया

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें