जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया
*बीजेपी जैसी विभाजनकारी ताकत से आमजन सतर्क रहें:बबलू मंडल*
खगड़िया, 19 अगस्त 2023
जनता दल यूनाइटेड का राज्यव्यापी ग्राम संसद और सद्भावना की बात अभियान के तहत सदर प्रखण्ड के भदास पंचायत में पंचायत अध्यक्ष मन्टून साह की अध्यक्षता व प्रखण्ड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह के संचालन में और मानसी प्रखण्ड के पश्चिमी ठाठा पंचायत में पंचायत अध्यक्ष फन्टूश कुमार की अध्यक्षता व मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह के संचालन में सभा आयोजित कर जदयू नेताओं ने राज्य सरकार की उपलब्धियों की जमकर चर्चा किया।
अपने संबोधन में मुंगेर प्रमंडलीय प्रभारी व जदयू के प्रदेश महासचिव मुकेश विद्यार्थी ने बीजेपी को आरे हाथों लेते हुए कहा कि इनलोगों को हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद से कोई लेना देना नहीं है।राष्ट्रहित से इनका कोई सरोकार नहीं है।सिर्फ जात और धर्म की आड़ में सत्ता हथियाने की जुगत में जुटी रहती है।उन्होंने कहा कि बीजेपी के महंगाई कम करने, वेरोजगारी दूर करने किसानों की आय दुगुनी करने और अच्छे दिन लाने का वादा बस एक सपना रह गया।इन सब कामों में एक भी काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने पुरा नहीं किया है।लेकिन हमारे देश के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार में न्याय के साथ जो सर्वांगीण विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किये हैं उस काम को देश और दुनियां नकल करते हैं। नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी सरकार को करारा जबाब दें तभी देश तरक्की करेगा ।देश में खुशियाली आयेगी।क्योंकि वर्त्तमान हलात में अमुलचुल परिवर्तन के लिए देश को नीतीश कुमार जी की जरूरत है।उन्होंने समाज के हर तबके लोगों को आपस में भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने की अपील की।
वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने नीतीश कुमार जी के समदर्शी नेतृत्व में समाज सुधार के साथ जो समावेशी विकास की रोशनी हर घर तक पहुंची है उस कार्यो की जमकर चर्चा किया।उन्होंने कहा कि बिहार की सिथिल परी शिक्षा व्यवस्था के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए ढ़ेर सारे काम किये गये हैं ।अभी तक में 21 हजार 2 सौ 91 नये प्राथमिकता विद्यालय खोले गए,19 हजार 7 सौ 25 प्राथमिक विद्यालय से उत्क्रमित कर मध्य विद्यालय का दर्जा दिया गया, 63 हजार 8 सौ 71 विद्यालय भवन का निर्माण,छात्र-छात्राऐं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण, साइकिल योजना, पोशाक योजना,मुफ्त किताब,27 सौ 68 स्कूलों में नये भवन का निर्माण सहित महिलाओं एवं समाज के दबे कुचले लोगों को आरक्षण देकर सामाजिक व राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम किये गये।लेकिन केंद्र की बीजेपी सरकार के रबैये से देश बदहाली की दौर से गुजर रहा है।इनके द्वारा समाज में नफरत की आग फैलायी जा रही है।इसलिए बीजेपी जैसी विभाजनकारी ताकत से आमजनों को सतर्क रहने की जरूरत है और यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन की सरकार बनानी है।
कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा प्रभारी पंकज सिंह, जदयू प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य व बेलदौर विधान सभा के प्रभारी अजय मंडल,जिला उपाध्यक्ष सह अलौली प्रखण्ड प्रभारी पंकज कुमार पटेल,युवा जदयू के प्रांतीय नेता अमित कुमार पप्पू,जिला उपाध्यक्ष सह खगड़िया प्रखण्ड प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष संदीप केडिया ,घनश्याम महतों,आईटीआई सेल के प्रखण्ड प्रभारी जयजयराम कुमार ने भी सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों की खूबसूरती के साथ आमजनों के बीच रखा और भाजपायी सरकार की नाकामयाबी पर खूब गरजे।












