33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

विश्व के मेहनतकश आवाम अमेरिका की दादागिरी नहीं चलने देंगे

JNA/ कौशल कुमार
पत्रकार नगर, खगड़िया।आज दिनांक 10 /3/ 2026 सीपीआईएमएल एवं ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने अमेरिका एवं इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला प्रतिवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव अरुण कुमार दास ने कहा कि अमेरिका विश्व शांति का दुश्मन है इसके खिलाफ दुनिया के लोगों को एक होना चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्राणेश कुमार ने कहां की अमेरिका परमाणु बम खोजने के नाम पर पहले इराक अब ईरान पर युद्ध थोप कर विश्व शांति को खतरा पहुंच रहा है श्री कुमार ने आगे कहा कि अमेरिका मिडल ईस्ट के देशो पर भय का वातावरण बनाकर वहां के तेल पर कब्जा करना चाहता है यही कारण है कि गत दिनों वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका ने अपहरण कर लियाहै श्री कुमार ने अमेरिका इजरायल के द्वारा ईरान पर हमला तथा उसके सुप्रीम लीडर खुमैनी की हत्या की निंदा करते हुए कहा कि विश्व के मेहनतकश आवाम अमेरिका की दादागिरी नहीं चलने देंगे श्री कुमार ने तुरंत युद्ध बंद करने की अपील की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माले जिला कमेटी सदस्य चंद्र किशोर वर्मा ने कहा कि विश्व शांति के सवाल पर दुनिया के कम्युनिस्ट एक हैं युद्ध मानवता का दुश्मन है इस पर अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की नेता सुमन कुमारी अधिवक्ता ललित कुमार सामाजिक कार्यकर्ता तूफानी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम में अमेरिका मुर्दाबाद इराक पर हमला बंद करो अमेरिका तुम्हारी दादागिरी नहीं चलेगी आदि के कार्यकर्ता नारा लगा रहे थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें