34.7 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

विश्व स्तर पर कोटा का प्रतिनिधित्व करने पर सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी को 77वे स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय द्वारा किया सम्मानित

जगदूत न्यूज कोटा राजस्थान से सौरव सोनी कि रिपोर्ट 
विश्व स्तर पर कोटा का प्रतिनिधित्व करने पर सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी को 77वे स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय द्वारा किया सम्मानित ।
77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय कला महाविधालय कोटा द्वारा विश्व स्तर पर कोटा का प्रतिनिधित्व करने पर महाविद्यालय के छात्र सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी को प्राचार्य डॉ सीमा सोरल द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की स्काउट प्रभारी व रोवर लीडर एलसी अग्रवाल ने बताया कि सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी ने दुनिया की सबसे बड़ी स्काउट जम्बूरी जोटा जोटी नेपाल में आयोजित साहसिक शिविर पाली में आयोजित नेशनल जम्बूरी उत्तरप्रदेश महाराजगंज में आयोजित नेशनल इंटीग्रेशन शिविर , हिमाचल प्रदेश शिमला में आयोजित नेशनल ट्रेकिंग शिविर में भाग लेकर पूरे राजस्थान का 1 मात्र प्रतिनिधि के रूप में कई बार विश्व स्तर पर कोटा का प्रतिनिधित्व कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर सह आचार्य शालिनी भारती रेन्जर लीडर प्रीति नागौरा आदि महाविद्यालय के सदस्य मौजूद रहे सौरभ सोनी ने सबका आभार व्यक्त कर बताया कि वह आगे भी इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहंगे ।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें