33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

वोटर अधिकार यात्रा मे नेता राहुल गाँधी जी को मिल रहे अपार जन समर्थन से घबराई, बीजेपी

जगदूत न्यूज अनिल कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद भारतीय जनता पार्टी गलत आरोप लगा कर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सदाकत आश्रम पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया इसके विरोध मे जहानाबाद जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष इश्तियाक आज़म के नेतृत्व मे एक विशाल विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च जिला कांग्रेस कर्यालाय उंटा स्टेशन से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अस्पताल मोड़ पर समाप्त हुई। अस्पताल मोड़ पर सभा को संभोधित करते हुए नेताओं ने कहा की सदाकत आश्रम पर हमला एक सोची समझी राजनीति के तहत आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया गया है इसमें भाजपा के कई नाम चीन चेहरे शामिल थे। जब से केंद्र मे भाजपा की सरकार आई है उस समय से देश मे लोकतंत्र और विपक्ष पर लगातार हमला हो रहा है। कभी सविधानिक संस्थाओ के द्वारा केस मे फँसाया गया और जब उस से भी विपक्ष नही डरा तो अब ये सीधे गुंडा गर्दी पर उतर गये है। सदाकत आश्रम पर हुआ हमला को हम कांग्रेसी बर्दास्त नही करेंगे अगर इनमे हिम्मत है तो समय देकर ताकत अजमा लें माननीय नेता राहुल गाँधी जी के आह्वान पर हम कांग्रेसी चुनाव आयोग द्वारा वोट चोरी की जो कोशिश हो रही है उसे हम सफल नही होने देंगे। महागटबंधन को मिल रही अपार जन समर्थन से ये साबित हो रहा है की बिहार की जनता बदलाओ चाहती है और जनता आने वाले विधान सभा चुनाव मे डबल इंजन की सरकार को उखाड़ फेकेगी। विरोध मार्च मे जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर, प्रवक्ता प्रो. भूषण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरि नारायण दुवेदी, कन्हाई शर्मा, प्रो. योगेंद्र यादव, अशोक प्रियदर्शी, तबरेज आलम,गौरी शंकर यादव, शिव शंकर सिंह,हेमंत कुमार, कमलेश कुशवाहा, संजय यादव, दुर्गेश पाण्डे, अंबिका यादव, संतोष कुमार दास, प्रवेज़ आलम, अफरोज आलम सहित सैक्डो संख्या मे लोग शामिल थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें