42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

शेखपुरा साइबर डीएसपी ने अरशद को तलब कर पक्ष रखने का दिया आदेश, अरशद आज उपस्थित होंगे साइबर थाना पर

JNA/ कौशल कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा। चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा बीते 16 मार्च को जिले के एसपी बलिराम कुमार चौधरी से मिल कर शेखपुरा के अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह शेखपुरा थाना कांड संख्या-248/24 के पर्यवेक्षण पदाधिकारी डाँ.राकेश कुमार,पुर्व शेखपुरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंहा,बरबीघा थाना के दरोगा रिंकू रंजन कुमार व अन्य के खिलाफ़ लगाएं गए अत्यंत ही गंभीर आरोप को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान ने इसकी जाँच कर रिपोर्ट सौंपने का जिम्मा शेखपुरा साइबर क्राइम थाना की प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक ज्योति कुमारी को सौंपा था। जिसके आलोक में ज्योति कुमारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-179 के तहत परिवादी अरशद नसर को समन भेज कर आज शेखपुरा साइबर थाना में दिन के 10:30 बजे उपस्थित हो कर ब्यान दर्ज कराने को कहा है.अरशद ने समन मिलनी की पुष्टि करते हुए तय तिथि व समय पर अपना बयान कलम बंद कराने की बात कही है.विदित हो कि 14 माह जेल में रह कर अभी हाल ही में अरशद जमानत पर जेल से बाहर आए हैं.समन निर्गत होने व जांच शुरू होने से भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी में बेचैनी देखीं जा रही है तो दुसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें