41.8 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

प्रखंड मुख्यालय अवस्थित नगर पंचायत बेलदौर में एकलव्य इंटर नेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चिप प्रभु जी खगड़िया प्रखंड मुख्यालय अवस्थित नगर पंचायत बेलदौर में एकलव्य इंटर नेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, नगर पंचायत के चेयरमैन ममता कुमारी, एस आई अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, बेला नवाद पंचायत के मुखिया गौरीशंकर शर्मा, पूर्व सरपंच शशि शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक जयप्रकाश शर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन खगड़िया के विकास कुमार,उप चेयरमैन प्रतिनिधि सुरज कुमार, बीजेपी नेता रंजन कुमार राज के संयुक्त हाथों से दीप प्रज्वलित कर किया गया। बताते चलें कि आए मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। वहीं सम्मान समारोह समापन होने के बाद दर्जनों भक्तों ने संबोधन करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है, विकास का मूल मंत्र और सफलता की कुंजी है। जिसके बिना जीवन दिशाहीन और अधूरा है यह न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करती है बल्कि आत्मनिर्भरता अच्छे आचरण और सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित करती है, शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन इस इमारत की तरह है जिसकी कोई नीव ना हो जो उसे अंधकार से उजाले की ओर ले जाती है। अगर बच्चों को उच्च एवं संस्कृत शिक्षा दी जाती है तो बच्चे आगे चलकर अपने परिवार के साथ-साथ प्रखंड जिला एवं हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा देश को विकास के रास्ते तक ले जा सकते हैं। इसलिए हर छात्र को अभिभावक अपने बच्चों को जमीनी शिक्षा दें ताकि अपने विद्यालय के साथ-साथ परिवारों को मान सम्मान बढ़ाते हैं। मौके पर समाजसेवी ऋषभ कुमार, विद्यालय के डायरेक्टर संजीत कुमार बंटी, शिक्षक सिंपी कुमारी, बबली कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सिमरन कुमारी, अभिषेक, आकाश, संजीत, संतोष, सुबोध समेत छात्र अभिभावक मौजूद थे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें