खगड़िया आरपीएफ पुलिस निरी0 अरबिन्द कुमार राम साथ प्र०आ० पंकज कुमार द्वारा खगड़िया स्टेशन पर गस्त के दौरान समय करीब 12.00 बजे खगड़िया स्टेशन मुख्य द्वार के पास UTS टिकट काउण्टर के पास एक सैमसंग कंपनी का हरा रंग का स्कीनटच मोबाईल जिसपर कीम एवं गोल्डन कलर का कवर लगा हुआ लवारिस अवस्था में बरामद हुआ। जिसके बाद आस-पास खड़े / मौजूद लोगों से बरामद मोबाईल के बारे में पूछताछ किया गया तो सभी ने मोबाईल के बारे में अनभिज्ञता जाहिर किया। जिसके बाद उक्त मोबाईल को रेसुब पोस्ट खगडिया में लाकर सुरक्षित रखा गया। कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति नाम वसीम उम्र 26 वर्ष पे० – जमील सा०- कुण्डाकला गली नं०-04, थाना- गंगो जिला-सहारणपुर (उ०प्र०) रेसुब पोस्ट खगड़िया पर उपस्थित हुए एवं बताए कि खगड़िया टिकट काउण्टर के पास टिकट लेने के दौरान मेरा मोबाईल कहीं गिर गया था। खोजबिन करने पर ज्ञात हुआ है कि रेसुब खगड़िया के अधिकारी द्वारा एक मोबाईल बरामद किया गया है एवं बरामद मोबाईल का मांग किये। जिसके पश्चात जाँच पड़ताल एवं उचित पता सत्यापन उपरान्त बरामद मोबाईल को उसके स्वामी वसीम उम्र 26 वर्ष पे० – जमील सा०-कुण्डाकला गली नं0-04, थाना-गंगो जिला-सहारणपुर (उ0प्र0) मो0-7056424763 को सही-सहीं हालत में सुपुर्द कर पाते लिया गया है।
नई खबरें


