42.3 C
Khagaria
Saturday, April 18, 2026

संदिग्ध हालत में बच्चे पकड़ कर उज्जवल भविष्य एवं अग्रिम निष्पादन हेतु, बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया

जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया रेलवे सुरक्षा बल के  निरीक्षक प्रभारी अरविन्द कुमार राम साथ उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान एवं आरक्षी सज्जन कुमार खगड़िया स्टेशन पर गस्त व् निगरानी के दौरान रात्रि समय करीब 08:00 बजे खगड़िया प्लेटफार्म संख्या-01 के पश्चिमी छोर पर मालगोदाम के पीछे एक नाबालिक लड़का संदिग्ध अवस्था में अकेले घूमते हुए दिखाई दिया | शक होने पर करीब जाकर पूंछतांछ करने पर उसने अपना नाम व् पता – राहुल कुमार उर्फ अंकित कुमार उम्र 12 वर्ष, पिता- शंकर राय, माता- स्व० शिम्पी देवी, घर- धबौली, थाना- मुफसिल, जिला- बेगुसराय एवं वर्तमान में अपने फुआ अनीता देवी, फूफा – चन्दन मंडल, घर- बरियारपुर, मुंगेर में रहता है, बताया। आगे पूंछतांछ करने पर बच्चे ने बताया कि मै लगभग एक महीने से अपने बहनोई जग्गा महतो, भगत टोला खगड़िया के यंहा आया था, मेरे बहनोई जग्गा महतो एवं उनके पुरे परिवार पर नगर थाना खगड़िया में केस हो रखा है इसलिए सभी घर छोड़कर भाग गए है. मैं यंहा अकेले इधर-उधर भटक रहा हूँ, मेरे पिताजी दूसरी शादी करके दिल्ली रहते है तथा मेरी माता का स्वर्गवास हो चुका है, इसलिए मैं अकेले हो गया हूँ । उक्त बच्चे के पास नगद 2000/- रुपया बरामद हुआ हैं। | रात्रि होने के कारण उक्त बच्चे कि सुरक्षा एवं संरक्षा के दृष्टिकोण से पोस्ट लाकर रात्रि का भोजन पानी कराकर सुरक्षित पोस्ट पर रखा गया था | बच्चे को अपने परिजन का कोई भी संपर्क सूत्र याद नहीं है इस कारण इसके परिजन से संपर्क नहीं हो पाया है । उक्त बरामद बच्चे के उज्जवल भविष्य एवं अग्रिम निष्पादन हेतु आज दिनांक 22/07/2023 को अध्यक्ष महोदय बाल कल्याण समिति खगड़िया के प्रतिनिधि प्रीतम कुमार को सुपुर्द कर पावती लिया गया है।
सादर प्रेषित।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें