जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक राम बहादुर आज़ाद की 90 वीं जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को योगीराज डॉ. रामनाथ अघोरी पार्क में आयोजित किया गया। मौके पर पूर्व विधायक की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक की याद में ‘समाजवादी पुस्तकालय’ का उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि नगर परिषद के पूर्व नगर सभापति सह राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, भाजपा नेता ई. धर्मेंद्र यादव, लोजपा के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, श्रीकांत पोद्दार, जद यू के जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, आज़ाद जी के पुत्र अंजय देव, अशोक देव, पूर्व वार्ड पार्षद राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, राजद जिला महासचिव चंदन सिंह,युवा राजद प्रधानमहासचिव मो०नसीम उर्फ लंबू आदि ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश पासवान शास्त्री ने की। अपने संबोधन में मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज़ाद को कट्टर समाजवादी बताते हुए उनकी विरासत को और समृद्ध बनाने की बात कही। ई. धर्मेंद्र ने उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प दिया। पोद्दार महासभा के अध्यक्ष श्रीकांत पोद्दार ने कहा कि आज़ाद ने हमेशा से ग़रीबों को आवाज देने का काम किया। शिवराज यादव ने कहा कि वे हमारे अभिवावक थे उनकी कृति सदैव अनुकरणीय है। अध्यक्षीय उद्बोधन में व आज़ाद को जीवन वृत पर चर्चा करते हुए उन्हें शोषित, दलित, पीड़ितों का मसीहा बताया। इस पुस्तकालय से अध्ययन करने की संस्कृति का विकास होगा। मौके पर अंजय देव, अशोक देव, शयनन्दन पोद्दार, ई सुरेश्वर पोद्दार, राजेन्द्र पोद्दार, डॉ. अमित आंनद, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह कुशवाहा, मनोज देव, आशुतोष पोद्दार, लंबू, रमेश चौधरी,शकलदीप यादव,रोहित कुमार, रणवीर आदि ने अपने संबोधन में समाजवादी पुस्कालय को एक ऐतिहासिक कार्य बताया। धन्यवाद ज्ञापन बालेश्वर आज़ाद ने किया।