26.9 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

सिंधिया घाट कबीर मठ के प्रांगण में दो दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित

  जगदूत न्यूज समस्तीपुर  से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट समस्तीपुर जिला अन्तर्गत सिंधिया घाट कबीर मठ के प्रांगण में दो दिवसीय कबीर पंथ संत सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बैजनाथ दास ने किया तथा मंच संचालन त्रिवेणी दास ने किया। उद्घाटन लक्ष्मी पुर, रोसड़ा, समस्तीपुर मठ के पीठासीन आचार्य महंथ दीपनारायण दास, मुख्य अतिथि विश्व कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा० राजकुमार आजाद, मुख्य वक्ताद्वय सकरा, दलसिंहसराय के महंथ राम विलास दास एवं विश्व कबीर दिव्य ज्योति संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मति पूनम आजाद, विशिष्ट अतिथिगण महंथ रामाशंकर दास, महंथ नाथो दास, खगड़िया के महंथ राम देव दास, वीणा दासीन,कोयली दासीन आदि संतों महंथो ने अपने प्रवचन एवं भजन से अध्यात्मिक माहौल उत्पन्न कर दिया। आयोजक ने सभी अतिथियों को पुष्पों की माला पहनाकर तथा चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें