जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता /ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को कई आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने जिले में आशा कार्यकत्र्ता के हड़ताल पर रहने एवं जिले में कोविड-19 के समय कुरियर एवं अन्य का किये गये कार्याे के लम्बित भुगतान हेतु स्वास्थ्य विभाग से आवंटन की मांग करने का निदेश दिया। साथ हीं आशा कार्यकत्ताओं द्वारा समर्पित मांग पत्र पर कार्रवाई हेतु विभाग से पत्राचार करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में पदस्थापित ए.एन.एम. कहां-कहां कार्यरत है से संबंधित प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। बैठक में डी.वी.डी.एम.एस. पोर्टल पर प्रतिदिन दवाओं के मांग एवं खर्च का डाटा प्रतिदिन अपलोड करने का निदेश सभी स्वास्थ्य संस्थानों को दिया गया है। बैठक में समीक्षा में क्रम में पाया गया कि पश्चमी काको एवं चंदौरा में डाटा अपलोड कई दिनों से नहीं किया गया है। इस संबंध में जिले के जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ई.डी.एल. के अनुरूप उपलब्ध दवाओं का डिस्प्लेय करा कर प्रदर्शित करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निदेश दिया गया कि जहां प्रसव नहीं हो रहा है, उस स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आशा कार्यकत्ताओं को जिनका प्रतिवेदन शून्य है, उसको चयन मुक्त करने का निदेश दिया गया। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, काको, रतनी फरीदपुर, मखदुमपुर एवं ओकरी के प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक का कार्य संतोषप्रद नहीं रहने के कारण अगले आदेश तक निर्धारित उपलब्धि नहीं प्राप्त करने तक वेतन स्थगित करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया गया। सदर अस्पताल में डायलिसिस सुविधाओं का समीक्षा किया गया, समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विगत माह जून में निःशुल्क 198 एवं सःशुल्क 23 मरीजों को सेवा प्रदान किया गया। बैठक में आर.बी.एस. के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मखदुमपुर में आर.बी.एस.के. टीम उपलब्धि अच्छी नहीं है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने टीम की उपलब्धि सुधार करने का निदेश दिया गया। साथ हीं सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आर.बी.एस.के. टीम के सभी कर्मी का राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार, पटना के निदेशानुसार बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने का निदेश दिया गया।
बैठक में आई.डी.एस.पी. कार्यक्रम की समीक्षा किया गया, जिसमें पाया गया कि कुछ संस्थानों के द्वारा फार्म-एस., पी. एवं एल. का प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिला पदाधिकारी ने अधीक्षक, सदर अस्पताल एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निदेश दिया कि अपने-अपने संस्थानों से प्रतिदिन निर्धारित समय के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, अधीक्षक, सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला स्वास्थ्य समिति के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ कर्मी उपस्थित थे।


