जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया शतरंज प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी जे के जवाहर ने बताया कि नए-नए शतरंज खिलाड़ियों के लिए 2022 ई0 से खगड़िया का स्वर्णिम दौर प्रारंभ हो चुका है। प्रत्येक वर्ष नए-नए खिलाड़ी का जलवा दिख रहा है। 2022 ईस्वी में पांच खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाते हुए अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त किया। 2023 में तन्नु कुमारी एवं रूद्र वीर सिंह ने भी अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया था। बहुत लोग इसे आसान समझते हैं लेकिन यह आसान नहीं है। कम से कम पांच रेटेड खिलाड़ी के साथ खेलने पर दो पॉइंट हासिल करना था तब जाकर रेटेड खिलाड़ी कहलाते हैं। अब मार्च 2024 से यह नियम बदल चुका है। महज 11 साल का नन्हा अंकित कुमार तिवारी जिसने मार्च 2023 से हल्के फुल्के मोहरें पहचाने शुरू किए थे। मात्र 5 महीना में उसने अपने रुचि से खेल टिप्स बढ़ा लिए और 11 महीने के शुरुआती दौर में ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को हराकर दो अंक हासिल कर लिए तथा अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त कर खगड़िया में इतिहास रच दिया। इतने कम समय के अपने खेल जीवन में अंकित के लिए अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाडी बनना गर्व की बात है। बताते चले की जिला विद्यालय प्रतियोगिता अंतर्गत अंकित कुमार तिवारी 2023 में राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता खेलने हेतु चयनित हुए थे। बिहार राज्य शतरंज संघ व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सभी वर्गों की राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 6 फरवरी से 10 फरवरी 2024 तक किया गया था जिसमें अंकित ने U11में यह बाजी मारी। दीपक कुमार तिवारी एवं सीमा कुमारी सोनवर्षा खगड़िया वासी के पुत्र अंकित कुमार तिवारी का नाम विश्व शतरंज महासंघ द्वारा 29 फरवरी को जारी विश्व स्तरीय रेटिंग सूची में शामिल है। कहा जाता है, जहां चाह वहां राह यानी जो मेहनत करेगा वही सफलता का प्रसाद पाएगा। यह एक प्रेरणादायक क्षण है जो हर खिलाड़ी इसे जानना चाहेंगे और प्रयास कर मंजिल को हासिल करेंगे। अंकित का बहुत ही कम समय में रेटिंग प्राप्त करने से खगड़ियावासी गदगद हैं। जिले वासियों द्वारा अंकित को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दिए गए हैं। बधाई देने वालों में जय खगड़िया के संरक्षक डॉक्टर विवेकानंद, जय खगड़िया शतरंज क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव व निर्णायक चंद्र राज, मनोज कुमार राय, विहिप के प्रमुख नितिन कुमार, सदस्य मनीष कुमार, नशा मुक्त भारत के संस्थापक सह अध्यक्ष व शतरंज अकादमी के सचिव प्रेम कुमार यशवंत, अध्यक्ष अभय कुमार, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संयुक्त सचिव संजय कुमार, अमित कुमार, सदस्यगण अनुज कुमार, अमित कुमार रवि, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, जिला चैंपियन व शतरंज खिलाड़ी हर्षवर्धन राज, अमरनाथ गुप्ता, शुभम कुमार, प्रशांत कुमार सिंह केशव कुमार यशवंत माधव कुमार यशवंत, आयुषी प्रिया,मानव कुमार एवं अनुष्का कुमारी के अलावे सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति व खेल प्रेमी शामिल हैं।


