जगदूत न्यूज (अनिल कुमार गुप्ता )ब्यूरो प्रमुख जहानाबाद
नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोलने का बीड़ा उठाने वाले श्री राहुल गांधी जी की 137 दिनों के बाद संसद में वापसी से यह साफ है कि इस देश में मजबूत लोकतंत्र है। उक्त बातें जाने माने शिक्षाविद् एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर कमिटी के सदस्य डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी देश के पूरे विपक्ष की एक मजबूत आवाज हैं। इसलिए वर्तमान की तानाशाही मोदी सरकार ने एक साजिश के तहत उनकी आवाज को दबाने का काम किया था। लेकिन इस देश के मजबूत लोकतंत्र के कारण सरकार को मुंह की खानी पड़ी। श्री यादव ने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने राहुल गांधी जी की सजा पर न केवल रोक लगाई बल्कि निचली अदालत के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिकूल टिप्पणी भी की गई। इससे साफ जाहिर है कि किस तरह वर्तमान की केंद्र सरकार एक साजिश का ताना बाना बुनकर राहुल गांधी जैसे मजबूत आवाज को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दरअसल, देश के प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी से डर गए हैं। इसलिए वो इस तरह की उटपटांग और घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
उन्होंने कहा कि देश की जनता महसूस कर रही है देश की बागडोर एक तानाशाह के हाथ में है। लिहाजा , 2024 में उस तानाशाह को केंद्र की गद्दी से उतार फेंकने के लिए अब देश की जनता तैयार बैठी।।
इधर, राहुल गांधी जी की संसद में वापसी से देश भर के कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है।ऐसे में उनका जश्न मनाना तो लाजमी ही है। इस मौके पर संसद से लेकर सड़क तक मिठाईयां बांटी जा रही है। जश्न मनाने वालों में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय कुमार, जहानाबाद जिला अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, शिशिर कौण्डिल्य, अशोक कुमार प्रियदर्शी, सरवर सलीम, कामरान हुसैन , उपेंद्र कुशवाहा, गौरी शंकर यादव , रामविनय, शर्मा , सत्येंद्र शर्मा, हेमंत यादव,बबलू शर्मा, सुधांशु कुमार, ब्रजभूषण शर्मा, योगेंद्र यादव आदि प्रमुख थे।


