जगदूत न्यूज सीतामढ़ी से संपादक अरुण कुमार वर्मा कि रिपोर्ट*प्राकृतिक आपदा यथा- बाढ़ /सुखाड़ एवं बढ़ते तापमान के मद्देनजर आम जनता को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। आम जनता को पेयजल से संबंधित समस्या के निदान हेतु कुल 17प्रखंडों के लिए 17 “चापाकलों की मरम्मति दल” को जिला पदाधिकारी रिची पांडेय द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि
*लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, सीतामढ़ी द्वारा अधिष्ठापित खराब चापाकलो की मरम्मती कर क्रियाशील बनाया जाएगा। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थल, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों, को प्राथमिकता दी जाएगी। पेयजल समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराने एवं निराकरण के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है*।नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06226-251818 है। उक्त मौके पर कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल राजेश कुमार रौशन, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ,पी एच ई डी के सभी पदाधिकारी, सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे। प्राकृतिक आपदा तथा सुखाड़/ बाढ़ के कारण आम जनता को पेयजल समस्या के निदान हेतु लोक स्वास्थ्य प्रमंडल सीतामढ़ी द्वारा नियंत्रण कक्ष के साथ शिकायत की सूचना एवं निराकरण के लिए सभी प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता से संपर्क किया जा सकता है।


