जगदूत न्यूज खगड़िया बिहार ब्यूरो चीफ प्रभु जी खगड़िया 2 अक्टूबर 2024 को खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वीं जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में काफी संख्या में कांग्रेसजनों ने इन महापुरुषों के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन कर श्रद्धांजलि दिए और गोष्ठी आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा पर चलकर देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और भाई चारे का संदेश हिन्दू मुस्लिम के बीच दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय किसान जय जवान का नारा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। उन्होंने आज के युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह,बुद्धदेव प्रसाद यादव,प्रो० आनन्द कुमार,सूर्यनारायण वर्मा, खगड़िया विधानसभा कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी गायत्री भारती, प्रीति वर्मा, मिनी कुमारी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, जिला महासचिव ज्योति कुमारी,प्रदेश डेलीगेट उदय यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,कांग्रेस नेता हामिद इकबाल,कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, अशोक साह,चंदन कुमार यादव, वीर प्रकाश यादव, संजीत यादव आदि उपस्थित थे।
2 अक्टूबर 2024 को खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए और गोष्ठी आयोजित की
सम्बंधित खबरें
नई खबरें


