38.8 C
Khagaria
Thursday, April 16, 2026

50वां फरकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन सह होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह की सभी तैयारी जोरों पर, आवश्यक तैयारी पूर्ण

*डीएम एसपी एसडीओ डीएसपी डेको एमएलए एमपी लेंगे भाग, कला प्रेमियों को खुला आमंत्रण, अलौली से अधिक संख्या में लेंगे भाग*

*कलाकार पत्रकार छायाकार चित्रकार कला प्रेमियों का होगा महाकुंभ समागम*

*गीत संगीत नृत्य एवं सूर लय ताल के त्रिवेणी में लगाएंगे डुबकियां, रंगों के फुहार से होंगे सराबोर*
जेएनए/ प्रिंस भगत
अलौली, खगड़िया। महामुर्ख सम्मेलन के आयोजक अरुण वर्मा एवं किरण देव यादव ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। आवश्यक तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समाजसेवी कला प्रेमी को सादर आमंत्रित कर दी गई है। स्मारिका प्रकाशित की गई है। प्रशासन को लिखित सूचना दी जा चुकी है साथ ही सादर आमंत्रित किया जा चुका है। दर्जनों बैनर के साथ तरणों द्वार निर्माण किया जा रहा है। डिजिटल म्यूजिक, डिजिटल लाइट, डिजिटल साउंड, भव्य पंडाल , हारमोनियम ढोलक झाल मंजीरा की व्यवस्था की गई है। दूध काजू किशमिश छुहारा मखाना केला निर्मित महाप्रसाद वितरण करने की व्यवस्था की गई है। कलाकारों का रजिस्ट्रेशन जारी है। सूचीबद्ध लंबी फेहरिस्त बन चुका है। कलाकार से अपील किया गया है कि गीत संगीत नृत्य एवं सूर लय ताल , कवि गोष्टी, विचार गोष्ठी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी अपना नाम पता विधा संबंधित पंजीकरण आयोजक से मिलकर करा लें। पंजीकृत प्रतिभागी ही अपनी कला का प्रस्तुति कर पाएंगे। सभी प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र पुष्प माला मोमेंटो अंगवस्त्र से सम्मानित की जाएगी। कार्यक्रम 3:00 बजे से प्रारंभ होगी अतः समय पूर्व कलाकार एवं आमजन अपना जगह सुरक्षित कर लें। अपार भीड़ का सैलाब उमड़ने की संभावना प्रबल है।
आयोजकों ने कार्यक्रममें आधिकाधिक संख्या में भाग लेने का अपील किया। इधर, अलौली श्री युवक प्रखंड पुस्तकालय भवन में महामुर्ख सम्मेलन में भाग लेने का निर्णय लिया गया। दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता अलौली से भाग लेंगे।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें