33.1 C
Khagaria
Friday, April 17, 2026

6 नवंबर को होने वाले बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में भर मुक्त प्रत्येक नागरिक अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाएं-नबीन कुमार,जिला निर्वाचन पदाधिकारी

*प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में चुनावी तैयारी पुरी,अब्बल व्यवस्था-डीएम*
जेएनए/आर आर वर्मा पत्रकार नगर, खगड़िया। बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने ज़िला वासियों से अपील किया है कि अपने अपने विधान सभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर आगामी 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधान सभा आम निर्वाचन में प्रत्येक नागरिक अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाएं। हर मतदाता मतदान के दिन मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना मत अवश्य दें। क्योंकि आपके एक एक वोट से लोकतंत्र की ताकत बनी रहती है। डीएम ने यह भी कहा खुद तो वोट करें ही अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें ताकि शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा निडर होकर भयमुक्त मतदान करें, प्रशासन हर कदम पर आपका सहयोग करने को तत्पर है। आपकी मदद के लिए चप्पे चप्पे में पुलिस की व्यापक प्रबंध किए गए है।

Prabhu Jee
Prabhu Jeehttp://www.jagdoot.in
ब्यूरो चीफ, खगड़िया (जगदूत न्यूज)
सम्बंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

रिपोर्टर की अन्य खबरें
नई खबरें